trendingNow12375032
Hindi News >>लाइफस्टाइल
Advertisement

रात को नहाना चाहिए की नहीं, जान लीजिए क्या है फायदें और नुकसान

Bathing Tips: गर्मी के मौसम में रात को नहाना कई लोगों के लिए एक राहत भरा अनुभव हो सकता है. हम से कई लोग होगें जो रात को सोने से पहले जरूर नाहते होगें जिससे उनके शरीर के अंदर फ्रेशनेस आ जाती है.

रात को नहाना चाहिए की नहीं, जान लीजिए क्या है फायदें और नुकसान
Stop
Zee News Desk|Updated: Aug 08, 2024, 08:31 PM IST

 

Bathing Tips: गर्मी के मौसम में रात को नहाना कई लोगों के लिए एक राहत भरा अनुभव हो सकता है. हम से कई लोग होगें जो रात को सोने से पहले जरूर नाहते होगें जिससे उनके शरीर के अंदर फ्रेशनेस आ जाती है और वो ताजगी महसूस करते है. लेकिन क्या आप जानते है कि कई रिर्चस में ये पाया गया है कि रात को नहाने से कई फायदे भी होते है तो कई नुकसान भी है. आज हम अपने इस आर्टिकल में रात के नहाने के फायदे और नुकसान के बारे में जानगें.

 

फायदें क्या है?

 

ताजगी

गर्मी के दिनों में दिनभर की गर्मी और पसीने के बाद रात में ठंडे पानी से नहाने से शरीर को ताजगी मिलती है और ठंडक महसूस होती है.

 

बेहतर नींद 

ठंडे पानी से नहाने से शरीर का तापमान कम होता है, जिससे नींद में सुधार हो सकता है और आप बेहतर तरीके से सो सकते हैं.

 

साफ सफाई 

दिनभर की धूल-मिट्टी और पसीने को साफ करने के लिए नहाना जरूरी होता है, जिससे आपकी त्वचा और स्वास्थ्य दोनों ही ठीक रहते हैं.

 

नुकसान क्या है?

 

अचानक तापमान का बदलाव 

अगर आप बहुत गर्म जगह से आकर अचानक ठंडे पानी से नहाते हैं, तो यह आपके शरीर के तापमान को अचानक से कम कर सकता है, जिससे सर्दी-खांसी या बुखार हो सकता है.

 

त्वचा की समस्याएं 

रात में नहाने से कभी-कभी त्वचा की नमी कम हो सकती है, जिससे त्वचा सूख सकती है।

 

स्वास्थ्य समस्याएं 

कुछ लोगों के लिए रात में नहाना सही नहीं होता, खासकर जो लोग अस्थमा या अन्य श्वसन समस्याओं से पीड़ित होते हैं.

 

इन बातों का रखें ख्याल

 

  1. अगर आप रात में नहाते है तो कोशिश करें की ज्यादा ठंडे पानी से ना नहाऐ.

  2. नहाते समय टाइम का ध्यान रखें. ज्यादा समय तक ना नहाऐ.

  3. नहाने के बाद ध्यान दे शरीर से पानी पूरी तरीके से सूख जाएं.

 

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

 
Read More
{}{}