trendingNow11532705
Hindi News >>लाइफस्टाइल
Advertisement

Recipe For Kid: बच्चा कैंडी खाने की जिद कर रहा है? तो अंगूर कैंडी से करें इंस्टेंट क्रेविंग को शांत

Cooking Tips: आज हम आपके लिए अंगूर कैंडी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अंगूर कैंडी किचन में मौजूद चीजों की मदद से तैयार किया जाता है जोकि टेस्टी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है।   

Recipe For Kid: बच्चा कैंडी खाने की जिद कर रहा है? तो अंगूर कैंडी से करें इंस्टेंट क्रेविंग को शांत
Stop
Zee News Desk|Updated: Jan 17, 2023, 07:56 PM IST

How To Make Grape Candy: बच्चे हर वक्त टॉफी या चॉकलेट खाने की मांग करते रहते हैं। लेकिन ये चीजें प्रजर्वेटिव्स के साथ-साथ कई केमिकल डालकर बनाए जाते हैं जोकि उनकी सेहत को बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए अंगूर कैंडी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अंगूर कैंडी किचन में मौजूद चीजों की मदद से तैयार किया जाता है जोकि टेस्टी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है।

इससे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। अंगूर कैंडी को बनाकर आप बच्चे की इंस्टेंट क्रेविंग को शांत कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं (How To Make Grape Candy) अंगूर कैंडी बनाने की विधि। 

अंगूर कैंडी बनाने की आवश्यक सामग्री-

1 कप अंगूर
10-12 स्टिक (ऑप्शनल)
2 कप चीनी पाउडर
1/2 चम्मच इलायची-पाउडर
1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
2 चम्मच बटर
एक चुटकी फ़ूड कलर

अंगूर कैंडी कैसे बनाएं? (How To Make Grape Candy) 

अंगूर कैंडी बनाने के लिए आप सबसे पहले अंगूर को अच्छी तरह से साफ कर लें।
फिर आप इनको एक बर्तन में डालकर अच्छी तरह से धोकर रख लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में चीनी, बेकिंग सोडा, इलायची पाउडर, थोड़ा पानी और फूड कलर डालें।
फिर आप इसको करीब 5-6 मिनट तक लगातार चलाते हुए कैरेमल तैयार कर लें।  
इसके बाद आप इसमें बटर डालें और गाढ़ा होने तक अच्छी से उबालकर गैस बंद कर दें।  
फिर आप इस कैरेमल में अंगूर डालकर करीब 5 मिनट भिगोकर छोड़ दें।
अब आपकी टेस्टी अंगूर कैंडी बनकर तैयार हो चुकी है। 
इसके बाद आप इसको एक प्लेट में निकालें और चीनी का बूरा से गार्निश करके सर्व करें। 

Read More
{}{}