Indian Army Women Agniveer Rally Schedule: इंडियन आर्मी (Indian Army) में अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरों की भर्तियां की जा रही है. आर्मी द्वारा महिला अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. इस भर्ती का नोटिफिकेशन भारतीय सोना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है. जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती के लिए भारतीय सेना द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में भर्ती रैलियों के बारे में भी जानकारी दी गई है. इसमें भर्ती रैलियों के स्थान और तारीखों के बारे में बताया गया है. अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी सभी डिटेल्स अच्छे से पढ़ लें और डिटेल्स पढ़ने के बाद भी इन पदों के लिए आवेदन करें.
इस तारीख तक ही कर सकेंगे आवेदन
बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त 2022 से शुरू हो चुकी है. अभ्यर्थी इन पदों के लिए 07 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा महिला अभ्यर्थी अपने राज्य के अनुसार, भर्ती रैली की डिटेल्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकती हैं.
राज्यों के अनुसार भर्ती रैली का शेड्यूल
राज्यों के नाम | हेडक्वाटर | रैली की तारीख |
1. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिले | लखनऊ | 30 नवंबर से 10 दिसंबर 2022 |
2. दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सभी जिले | अंबाला | 07 नवंबर से 10 नवंबर 2022 |
3. बिहार और झारखंड के सभी जिले | दानापुर | 20 अक्टूबर 2022 |
4. मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी जिले | जबलपुर | 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2022 |
5. राजस्थान के सभी जिले | जयपुर | 14 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 |
6. दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले का | आईआरओ, दिल्ली | 07 नवंबर से 11 नवंबर 2022 |
7. कर्नाटक और केरल के सभी जिले | बैंगलोर | 01 नवंबर से 03 नवंबर 2022 |
8. पंजाब, जम्मू और कश्मीर के सभी जिले | जलंधर | 07 दिसंबर से 10 दिसंबर 2022 |
9. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सभी जिले - तक | चेन्नई | 27 नवंबर से 29 नवंबर 2022 |
10. पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सभी जिले | कोलकाता | 19 दिसंबर 2022 |
11. महाराष्ट्र और गुजरात के सभी जिले | पुणे | 06 दिसंबर से 11 दिसंबर 2022 |
12. असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय पूर्वोत्तर राज्य सभी जिले | शिलॉग | 25 अक्टूबर से 30 नवंबर 2022 |
ऐसे करें आवेदन
1. अभ्यर्थी सबसे पहले इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं.
2. इसके बाद होम पेज पर लेटेस्ट रिक्रूटमेंट (Latest Recruitment) के लिंक पर जाएं.
3. आब आप "Registration of Women Military Police Rally will commence on 9-August-2022" के लिंक पर क्लिक करें.
4. यहां आप सबसे पहले अपनी डिटेल्स भरकर खुद का रजिस्ट्रेशन कर लें.
5. रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
6. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद आप उसका प्रिंट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें.
इन तारीखों पर जारी होंगे एडमिट कार्ड
बता दें कि महिला अग्निवीरों को भी केवल चार साल के लिए ही आर्मी में भर्ती किया जाएगा. चार साल पूरे होने के बाद केवल 25 प्रतिशत महिला अग्निवीरों को ही फोर्स में परमानेंट किया जाएगा. इसके अलावा भर्ती रैली के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच मेल किए जाएंगे.