Zee UP-Uttarakhand >>Videos
Videos

6 December History: आज ही के दिन अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर भीड़ ने गिराया था विवादित ढांचा, जानें आज का इतिहास

6 December History In Hindi: देश-दुनिया में यूं तो हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं. और कभी- कभी इन्हीं घटनाओं के आधार पर भविष्य के फैसले भी लिए जाते हैं. इसके अलावा आने वाली पीढ़ी को इन घटनाओं के बारे में जानना भी जरूरी होता है. इसके अलावा ये घटनाएं प्रतियोगी परीक्षा और सामान्य ज्ञान के लिए लहजे से भी महत्वपूर्ण होती हैं. तो आइए इस वीडियो में जानते हैं इतिहास में आज के दिन यानी 6 दिसंबर को इतिहास में क्या-क्या महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं. 1732 - भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स का जन्म हुआ था. 1946 - भारत में होमगार्ड की स्थापना हुई थी.1956 - विद्वान शिक्षाविद् और भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का निधन हुआ था.1992 - अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर मंदिर की नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद को गिरा दिया था.

Pradeep Kumar Raghav |Dec 05, 2023, 07:14 PM
Video Thumbnail
Advertisement

More Videos