trendingVideos01507086/india/up-uttarakhand/uputtarakhand
Videos

30 December History: आज ही के सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया था, जानें आज का इतिहास

30 December History In Hindi: देश-दुनिया में यूं तो हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं. और कभी- कभी इन्हीं घटनाओं के आधार पर भविष्य के फैसले भी लिए जाते हैं. इसके अलावा आने वाली पीढ़ी को इन घटनाओं के बारे में जानना भी जरूरी होता है. इसके अलावा ये घटनाएं प्रतियोगी परीक्षा और सामान्य ज्ञान के लिए लहजे से भी महत्वपूर्ण होती हैं. तो आइए इस वीडियो में जानते हैं इतिहास में आज के दिन यानी 30 दिसंबर को इतिहास में क्या-क्या महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं.1803- ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा और भरूच पर नियंत्रण किया था. 1906- अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका (बंगलादेश) में हुई. 1919- लंदन में वकालत के लिए प्रथम महिला विद्यार्थी का प्रवेश हुआ. 1922- सोवियत यूनियन (USSR)की स्थापना हुई. 1943- स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया था.

Video Thumbnail
Advertisement
Read More