trendingVideos01581456/india/up-uttarakhand/uputtarakhand
Videos

22 February History: लंदन में आज ही के दिन 1907 में पहली बार चली मीटर वाली टैक्सी, जानें आज का इतिहास

22 February History In Hindi: देश-दुनिया में यूं तो हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं. और कभी- कभी इन्हीं घटनाओं के आधार पर भविष्य के फैसले भी लिए जाते हैं. इसके अलावा आने वाली पीढ़ी को इन घटनाओं के बारे में जानना भी जरूरी होता है. इसके अलावा ये घटनाएं प्रतियोगी परीक्षा और सामान्य ज्ञान के लिए लहजे से भी महत्वपूर्ण होती हैं. तो आइए इस वीडियो में जानते हैं इतिहास में आज के दिन यानी 22 फरवरी को इतिहास में क्या-क्या महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं. 1731: अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्‍म हुआ. 1885 : राष्ट्रवादी नेता जतिन्दर मोहन सेन गुप्ता का जन्म हुआ था. 1907 : लंदन में मीटर वाली पहली कैब चलाई गई. 1944 : महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का ब्रिटिश सरकार के कैदी के रूप में निधन हुआ था.

Video Thumbnail
Advertisement
Read More