trendingNow/india/up-uttarakhand/uputtarakhand01836308
Home >>Uttar Pradesh

पौधरोपण के महा अभियान में शीशम-सागौन ने मारी बाजी, यूपी में रिकॉर्ड 36 करोड़ पौधे लगाए गए

उत्तर प्रदेश के पौधरोपण कार्यक्रम ने देश ही नहीं दुनिया भर में इतिहास रचा है. योगी आदित्यनाथ सरकार ने रिकॉर्ड 36 करोड़ से ज्यादा पौधे लगवाए हैं. इसमें शीशम के 4.52 करोड़ और सागौन के 4.37 करोड़ पौधे शामिल हैं.

Advertisement
UP Plantation Campaign
Stop
Ajeet Singh|Updated: Aug 22, 2023, 10:20 PM IST

लखनऊ। अजीत सिंह:  उत्तर प्रदेश के पौधरोपण कार्यक्रम ने देश ही नहीं दुनिया भर में इतिहास रचा है. योगी आदित्यनाथ सरकार ने रिकॉर्ड 36 करोड़ से ज्यादा पौधे लगवाए हैं. इसमें शीशम के 4.52 करोड़ और सागौन के 4.37 करोड़ पौधे शामिल हैं. महा अभियान में वन विभाग की ओर से कुल 13.22 करोड़ और अन्य विभागों की ओर से 22.93 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं. 

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वृक्षारोपण महाअभियान-2023 की शुरुआत की थी. इसमें जनप्रतिनिधियों,  सरकारी विभागों, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. यूपी में कुल 36 करोड़, 15 लाख, 98,954 पौधे लगाए गए. इनमें वन विभाग ने शीशम के 1.23 करोड़ और अन्य विभागों ने 3.29 करोड़ से अधिक पौधे लगवाए. वन विभाग ने सागौन के 1.16 करोड़ और अन्य विभागों ने 3.21 करोड़ से अधिक पौधरोपण कराए. 

शीशम के पौधे सबसे ज्यादा कीमती 
यूपी के सभी 75 जनपदों और 18 मंडलों में शीशम के 4 करोड़ 52 लाख 75,779 पौधे लगाए गए. सागौन के रोपे गए पौधों की संख्या 4 करोड़ 37 लाख, 57,811 रही. कंजी के 2 करोड़, 44 लाख, 71,256 तथा जामुन के 1 करोड़, 66 लाख, 89347 पौधे लगे. अर्जुन के एक करोड़ 54 लाख, 21109 और अमरूद के एक करोड़, छह लाख, 55948 पौधे लगे. सभी 18 मंडलों में चिलबिल के 91 लाख 30,551 और सिरस के 66 लाख, 48612 पौधे लगाए गए. आंवला के 50 लाख 53,660 तथा गुटेल के 43 लाख 46644 पौधे लगाए गए. उद्यान, रेशम आदि की पौधशालाओं ने 1 करोड़ 70 लाख से ज्यादा पौधे रोपे. 

वन विभाग का रिकॉर्ड
वन विभाग की तरफ से 13 करोड़, 22 लाख,77741 पौधे लगाए गए. वन विभाग ने सभी 75 जनपदों में शीशम के 1 करोड़, 23 लाख 52050 पौधे लगाए. वन विभाग द्वारा सागौन के रोपे गए पौधों की संख्या 1 करोड़ 16 लाख, 12873 रही. कंजी के 1 करोड़, 1 लाख, 59033 तथा अर्जुन के 54 लाख 77414 पौधे यूपी में लगाए गए. जामुन के 46 लाख, 28575 पौधे लगे

बबूल और जंगल जलेबी पर भी फोकस
सभी जिलों में चिलबिल के 17 लाख 56882 व सिरस के 26,97062 पौधे लगाए गए. गुटेल के लगाए गए पौधों की संख्या 22 लाख 66,275 रही. बबूल के 20 लाख 86,479 पौधे रोपे गए. जंगल जलेबी के 14 लाख 65,194 पौधे लगे. वन विभाग ने 3 करोड़, 67 लाख, 35528 अन्य पौधे लगाए. वहीं बीज बुआन व कल्चर द्वारा रोपित प्रजातियां 4 करोड़ 10 लाख, 40376 रही.

पौधरोपण महाअभियान रहा सफल 
यूपी सरकार के विभागों ने सभी 75 जनपदों में कुल 22 करोड़, 93 लाख 21,213 पौधे लगाए. इनमें शीशम के 3 करोड़, 29 लाख 23729 पौधे लगाए. सागौन के रोपे गए पौधों की संख्या 3 करोड़ 21 लाख, 44398 रही. कंजी के 1 करोड़, 43 लाख, 12223 तथा अर्जुन के 99 लाख 43695 पौधे यूपी में लगाए गए. जामुन के 1 करोड़, 20 लाख, 60772 पौधे लगे. अमरुद के एक करोड़, चार लाख, 50850 लगे.

चिलबिल और सिरस के पौधे
चिलबिल के 73 लाख 73669 व सिरस के 39,51550 पौधे लगाए गए. आंवला के लगाए गए पौधों की संख्या 45 लाख 22,129 रही. सहजन के 39 लाख 67,870 पौधे रोपे गए. अन्य विभागों की ओर से इसके अतिरिक्त ने 8 करोड़, 6लाख, 38770 अन्य पौधे लगाए. वहीं उद्यान, रेशम आदि विभागों की पौधशालाओं द्वारा 1 करोड़ 70 लाख 31018 पौधे उपलब्ध कराए गए.

Read More
{}{}