trendingNow/india/up-uttarakhand/uputtarakhand01420604
Home >>Uttar Pradesh

आज ही 1 दिन के लिए इलाहाबाद बना था देश की राजधानी और महारानी विक्टोरिया को मांगनी पड़ी थी माफी

 आप भी जानिए आखिर एक दिन के लिए ही प्रयागराज को क्‍यूं बनानी पड़ी थी देश की राजधानी.

Advertisement
Zee Media Bureau|Updated: Nov 01, 2022, 09:03 PM IST

प्रयागराज : आज ही के दिन एक नवंबर 1858 को एक दिन के लिए प्रयागराज को देश की राजधानी बनने का गौरव प्राप्‍त हुआ था. आज जब देश आजादी का अमृत महोत्‍सव मना रहा है तो ऐसे में इस तिथि का महत्‍व और बढ़ जाता है. आप भी जानिए आखिर एक दिन के लिए ही प्रयागराज को क्‍यूं बनानी पड़ी थी देश की राजधानी.   

1857 की क्रांति का विशेष योगदान 
बात 19वीं सदी की हैं. जब देश में ईस्‍ट इंडिया कंपनी राज करती थी. ईस्‍ट इंडिया कंपनी के अत्‍याचार से देश के कई कोने में आजादी के लिए आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी. यही सुगबुगाहट कब क्रांति का रूप ले लिया किसी को पता तक नहीं चला. इसके फलस्‍वरूप 1857 की क्रांति शुरू हुई. उस क्रांति के बाद ब्रिटिश सरकार ने अपना रुख बदला और देशवासियों से माफी मांगने के साथ ही विकास का वादा करते हुए देश का शासन अपने हाथों में लेने का फैसला किया. 

कलकत्‍ता से प्रयागराज हस्तांतरित हुई थी राजधानी 
उस दौरान देश की राजधानी कोलकाता (कलकत्ता) हुआ करती थी. सत्ता हस्तांतरण होने के लिए महारानी विक्टोरिया ने एक पत्र भेजा. वह पत्र प्रयागराज स्थित यमुना किनारे मिंटो पार्क में एक नवंबर 1858 को ब्रिटिश हुकूमत के पहले वायसराय लार्ड केनिंग ने पढ़ा. इतिहासकार बताते हैं कि सत्ता हस्तांतरण का यह पत्र एक प्रकार से माफीनामा था. महारानी विक्टोरिया ने माफी मांगते हुए देश की सत्ता अपने हाथों में ले ली. इस घटना के बाद देशभर में ब्रिटिश राज शुरू हो गया था. यह वही दिन था जब एक दिन के लिए प्रयागराज को देश की राजधानी बनानी पड़ी. 

यह भी जानें 
इलाहाबाद जिसे वर्तमान में प्रयागराज के नाम से जाना जाता है उसकी स्थापना 1583 में मुगल सम्राट अकबर ने की थी. अकबर ने इसे इलाहाबाद नाम दिया था. यह मुगल साम्राज्य के दौरान एक प्रांतीय राजधानी बन गया और 1599 से 1604 तक यह सम्राट जहांगीर का मुख्यालय था. प्रयागराज 1857 के मध्य में ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय विद्रोह का सबसे बड़ा केंद्र रहा था. 

Read More
{"sequence":"1","news_type":"videos","id":"1419157","source":"Bureau","author":"","title":"History: देखिए इतिहास में 1 नवंबर के दिन क्या-क्या महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं","timestamp":"2022-11-01 06:53:10","section":"","slug":"","section_id":"","content":"

1 November History In Hindi: देश-दुनिया में यूं तो हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं. और कभी- कभी इन्हीं घटनाओं के आधार पर भविष्य के फैसले भी लिए जाते हैं. इसके अलावा आने वाली पीढ़ी को इन घटनाओं के बारे में जानना भी जरूरी होता है. इसके अलावा ये घटनाएं प्रतियोगी परीक्षा और सामान्य ज्ञान के लिए लहजे से भी महत्वपूर्ण होती हैं. तो आइए इस वीडियो में जानते हैं इतिहास में आज के दिन यानी एक नवंबर को इतिहास में क्या-क्या महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं. 1956: कर्नाटक राज्य की स्थापना हुई थी. 1956: मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया. 1956: राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना. 1956: केरल राज्य की स्थापना हुई थी. 1956: आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना हुई थी. 1956: हैदराबाद राज्य प्रशासनिक रूप से समाप्त हो गया था. 1966: हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी. 1966: चण्‍डीगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी. 1973: मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया.

\n","playTime":"PT1M47S","isyoutube":"No","videourl":"https://vodakm.zeenews.com/vod/ZEE_UP_UK/3110ZUP_HISTORY_PRUP.mp4/index.m3u8","websiteurl":"https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/video/1-november-history-in-hindi-major-news-events-in-history-gk-history-of-world-and-india-samanya-gyan-prup/1419157","thumbnail_url":"https://hindi.cdn.zeenews.com/hindi/sites/default/files/styles/zm_700x400/public/2022/11/01/1398560-1-november-history.jpg?itok=n6iSiM41","section_url":""}
{}