trendingNow/india/up-uttarakhand/uputtarakhand01617761
Home >>Uttar Pradesh

Delhi Kisan Mahapanchayat LIVE Update: दिल्ली में महापंचायत: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात करने पहुंचा किसानों का प्रतिनिधिमंडल

 Delhi Kisan Mahapanchayat LIVE Update: किसान नेताओं की ओर से सोमवार यानी 20 मार्च को दिल्ली कूच करने का ऐलान किया गया है. देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज किसानों की महापंचायत होनी है. किसान गाड़ियों और बसों में सवार होकर राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान की तरफ जा रहे हैं.  राजधानी दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, बैरिकेडिंग भी की गई है.    

Advertisement
KIsan Mahapanchayat Ramleela Maidain Delhi
Stop
Preeti Chauhan|Updated: Mar 20, 2023, 01:07 PM IST
LIVE Blog

 Delhi Kisan Mahapanchayat LIVE Update: किसान हित और खेती को बचाने के लिए लंबित मांगों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन-2 की घोषणा की है. इसके तहत रामलीला मैदान में सोमवार 20 मार्च को किसानों की महापंचायत है.  इसमें देश के राज्यों के किसान अपनी मांगों को केंद्र समक्ष रखते हुए समस्याओं के समाधान की मांग सरकार के समक्ष रखेंगे.  किसान नेताओं ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो 2024 के चुनाव में सभी पार्टियों को किसानों के रोष का असर दिखेगा.

  1. Kisan Mahapanchayat : किसान संगठन के 15 प्रतिनिधि कृषि मंत्री से मिलने जाएंगे
  2. कृषि मंत्री से मिलेगा SKM का प्रतिनिधिमंडल
  3. 1) श्री आर. वेंकैया - अखिल भारतीय किसान सभा
    2) डॉ सुनीलम - किसान संघर्ष समिति
    3) श्री प्रेम सिंह गहलावत - अखिल भारतीय किसान महासभा
    4) श्री वी वेंकटरमैया - अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा
    5) श्री सुरेश कोठ - भारतीय किसान मजदूर यूनियन
    6) श्री युद्धवीर सिंह - भारतीय किसान यूनियन
    7) श्री हन्नान मोल्लाह - अखिल भारतीय किसान सभा
    8) श्री बूटा सिंह बुर्जगिल - भारतीय किसान यूनियन (दकुंडा)
    9) श्री जोगिंदर सिंह उगराहा - भारतीय किसान यूनियन (उगराहा)
    10) श्री सत्यवान - अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन
    11) श्री पुष्पेन्द्र सिंह - जय किसान आंदोलन
    12) श्री दर्शन पाल - क्रांतिकारी किसान यूनियन
    13) श्री मंजीत राय - भारतीय किसान यूनियन (दोआबा)
    14) श्री हरिंदर लाखोवाल - भारतीय किसान यूनियन (लखोवाल)
    15) श्री सतनाम सिंह बहरू - भारतीय किसान संघ

 

Read More
{}{}