trendingNow/india/up-uttarakhand/uputtarakhand01350816
Home >>Uttar Pradesh

New Bhojpuri Song 2022: नवरात्रि 2022 से ठीक पहले खेसारी लाल यादव बने पंडा, दे रहे मईया के पंडाल में पहरा

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song 2022: 'मजनुआ पंडा हो गईल' गाने में खेसारी पंडा के भूमिका में नजर आ रहे हैं. गाने में खेसारी मईया के पंडाल में पहरा देते हुए नजर आ रहे हैं. 

Advertisement
New Bhojpuri Song 2022: नवरात्रि 2022 से ठीक पहले खेसारी लाल यादव बने पंडा, दे रहे मईया के पंडाल में पहरा
Stop
Zee News Desk|Updated: Sep 14, 2022, 07:38 AM IST

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Devi Geet 2022 : नवरात्रि 2022 में अब कुछ ही समय रह गया है. शारदीय नवरात्रि से ठीक पहले भोजपुरी देवी गीत रिलीज होने लगे हैं. भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का भी नया भोजपुरी देवी गीत (New Bhojpuri Devi Geet 2022) 'मजनुआ पंडा हो गईल' रिलीज हो गया है.  'मजनुआ पंडा हो गईल' ( Majanua Panda Ho Gail ) भोजपुरी देवी गीत रिलीज होने के साथ ही धमा मचाने लगा है. इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. 

पंडा के भूमिका में नजर आ रहे खेसारी लाल यादव 
'मजनुआ पंडा हो गईल' गाने में खेसारी पंडा के भूमिका में नजर आ रहे हैं. गाने में खेसारी मईया के पंडाल में पहरा देते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है. 'मजनुआ पंडा हो गईल' गाने की लिरिक्स को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है. इस गाने को एसआरके यूट्यूब चैनल पर आज ही रिलीज किया गया है.

बात करे 'मजनुआ पंडा हो गईल' देवी गीत की तो यह भोजपुरी गाना देवी मां को समर्पित एक भोजपुरी गाना है, जिसमें खेसारी लाल यादव का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. खेसारी लाल यादव इस गाने में मईया की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. वह दसहरा से ठीक पहले मां दूर्गा के पंडाल में पहरा दते हुए नजर आ रहे हैं. इस बात से उनकी पत्नी नाराज है. वह कहती हैं कि 'मजनुआ पंडा हो गईल'...

Bhojpuri Video:खेसारी के "लईह बंगलिया से दवईया" गाने पर CUTE Girl ने पिंक साड़ी में मचाया धमाल

Read More
{}{}