trendingNow/india/up-uttarakhand/uputtarakhand01361985
Home >>Uttar Pradesh

New Bhojpuri Devi Geet 2022: खेसारी लाल यादव का 'अरतिया धरतिया प होता' गाना रिलीज, मां की भक्ति में लीन नजर आए Khesari

New Bhojpuri Devi Geet 2022: 'अरतिया धरतिया प होता' भोजपुरी देवी गीत 2022 को खेसारी लाल यादव ने गाया है. इस गाने की लिरिक्स को प्यार लाल यादव ने लिखा है. 

Advertisement
New Bhojpuri Devi Geet 2022: खेसारी लाल यादव का 'अरतिया धरतिया प होता' गाना रिलीज, मां की भक्ति में लीन नजर आए  Khesari
Stop
Zee News Desk|Updated: Sep 22, 2022, 07:49 AM IST

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Devi Geet 2022: शारदीय नवरात्रि 2022 शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है. भक्त नवरात्रि की तैयारी शुरू कर दिए हैं. नवरात्रि 2022 से ठीक पहले भोजपुरी गाने रिलीज होने लग हैं. खेसारी लाल यादव, समर सिंह, नीलकमल सिंह, रितेश पांडे, प्रेमी प्रमोद यादव, राकेश मिश्रा, अंतरा सिंह प्रियंका, शिल्पी राज समेत भोजपुरी सिनेमा के तमाम सिंगर के भोजपुरी देवी गीत लगातार रिलीज हो रहे हैं. वहीं, अब भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया भोजपुरी देवी गीत 2022 (Bhojpuri Devi Geet 2022) 'अरतिया धरतिया प होता' (Aaratiya Dharatiya Pa Hota) रिलीज हो गया है. 'अरतिया धरतिया प होता' भोजपुरी देवी गीत में खेसारी मईया जी की भक्ती में लीन नजर आ रहे हैं. 

'अरतिया धरतिया प होता' भोजपुरी देवी गीत 2022 को खेसारी लाल यादव ने गाया है. इस गाने की लिरिक्स को प्यार लाल यादव ने लिखा है. म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है, जबकि वीडियो अनुज मौर्य के निर्देशन में बना है. इस गाने में खेसारी का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. 

'अरतिया धरतिया प होता' की बोल काफी शानदार है. गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव धोती और कुर्ता में माई की भक्ती में लीन नजर आ रहे हैं. खेसारी आरे सज के चलल देवलोकवा से रथिया..हाकत तारे बघरथ बनके सरथिया...बनले बजरंगी पहरेदार..आजू अरतिया धरतिया पर होई...आईल बाड़ी मईया जी हमार... इस गाने को दूर्गा पूजा के पंडालों में खूब सुनने को मिल सकता है. 

Haryanvi Dance VIDEO:हरयाणवी गाने पर BABY GIRL का स्कूल में CUTE DANCE, हो रही तारीफ!

 

 

 

Read More
{}{}