trendingNow/india/up-uttarakhand/uputtarakhand01369363
Home >>Uttar Pradesh

Devi Geet 2022: खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का नया भोजपुरी देवी गीत 'दुआरी अइली ए माई' रिलीज

Khesari Lal Yadav New Navratri Bhojpuri Song 2022:  'दुआरी अइली ए माई'  भोजपुरी देवी गीत को प्रियंका सिंह और खेसारी लाल यादव ने गाया है. खेसारी के साथ भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा खुशी सिंह नजरआ रही हैं. 

Advertisement
Devi Geet 2022: खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का नया भोजपुरी देवी गीत 'दुआरी अइली ए माई' रिलीज
Stop
Zee News Desk|Updated: Sep 27, 2022, 08:21 AM IST

Khesari Lal Yadav And Priyanka Singh Bhojpuri Devi Geet 2022: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh ) का नया भोजपुरी देवी गीत 2022 (New Bhojpuri Devi geet 2022) 'दुआरी अइली ए माई' (Duari Aili Ae Mai ) रिलीज हो गया है. 'दुआरी अइली ए माई' गाने में खेसारी माई की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. खेसारी का नवरात्रि स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग रिलीज होने के साथ धमाल मचाने लगा है. 

'दुआरी अइली ए माई' में खेसारी लाल यादव दिखे भक्ति में लीन 
'दुआरी अइली ए माई'  भोजपुरी देवी गीत को प्रियंका सिंह और खेसारी लाल यादव ने गाया है. खेसारी के साथ भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा खुशी सिंह नजर आ रही हैं. लाल साड़ी और लाल चुनरी में खुशी सिंह काफी खूबसूरत दिख रही हैं. वहीं, खेसारी लाल यादव पैजाम-कुर्ता और दुपट्टा में काफी हैंडसम दिख रहे हैं. खेसारी और खुशी इस गाने में मईया की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. 

'दुआरी अइली ए माई' गाने की टीम की बात करें तो इस भोजपुरी देवी गीत की लिरिक्स को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है. म्यूजिक भी कृष्णा बेदर्दी ने दिया है. वीडियो रौनक राउत और पवन पाल के निर्देशन में बना है. सितोष यादव ने इस गाने को प्रोड्यूस किया है. एडिटिंग विकाश दुबे ने किया है. 

नवरात्रि स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग में खेसारी लाल यादव का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. खेसारी लाल यादव नवरात्रि के दूसरे दिन मां की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. खुशी सिंह उनका साथ दे रही हैं. खुशी सिंह मां से बोलती हैं. जानू संगे अइनी मंदिर में ईहे त बसे ले हमरा दिल में...खेसारी बोलते हैं...पहिली बारी पहीन के साड़ी अइली दुआरी ए माई... 

VIRAL VIDEO: 'माई के चुनरिया उड़ता' भोजपुरी देवी गीत पर लाल साड़ी में भाभी दिखीं मग्न, वीडियो हो रहा वायरल

Read More
{}{}