trendingNow/india/up-uttarakhand/uputtarakhand01800981
Home >>Uttar Pradesh

बीजेपी केंद्रीय टीम घोषित : लक्ष्मीकांत बाजपेई उपाध्यक्ष, राधामोहनदास अग्रवाल महामंत्री,राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष बने

BJP National office bearers list: बीजेपी की नई केंद्रीय टीम घोषित कर दी गई है. यूपी से लक्ष्मीकांत बाजपेई उपाध्यक्ष, राधामोहनदास अग्रवाल महामंत्री,राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं.

Advertisement
BJP List
Stop
Zee Media Bureau|Updated: Jul 29, 2023, 11:13 PM IST

दिल्ली : भाजपा की केंद्रीय टीम में UP के कई नेताओं को जगह मिली है. सांसद RMD अग्रवाल राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं. वहीं लक्ष्मीकांत वाजपेयी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. अरुण सिंह दोबारा राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं. MLC तारिक मंसूर भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये हैं. इसी तरह रेखा वर्मा पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने में सफल रहीं. बीजेपी की नई टीम में सांसद सुरेंद्र नागर राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए हैं . राजेश अग्रवाल पुनः कोषाध्यक्ष और शिव प्रकाश सह संगठन मंत्री नियुक्त किए गए हैं. 

लोकसभा चुनाव बड़ी चुनौती
लोकसभा चुनाव 2024  के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम का एलान किया. इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह , राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय और  सांसद राधामोहन अग्रवाल को महामंत्री बनाया गया है. इस टीम के सामने पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दिलाना बड़ी चुनौती होगी.

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
1.डॉ. रमन सिंह, विधायक (छत्तीसगढ़)
2.वसुंधरा राजे, विधायक (राजस्थान)
3.रघुबर दास (झारखंड)
4.बैजयंत पांडा (ओडिशा)
5.सरोज पाण्डेय, सांसद (छत्तीसगढ़)
6.रेखा वर्मा, सांसद (उत्तर प्रदेश)
7.डी.के. अरुणा (तेलंगाना)
8.एम. चौबा एओ (नगालैंज)
9.अब्दुल्ला कुट्टी (केरल)
10.लक्ष्मीकांत बाजपेई, सांसद (उत्तर प्रदेश)
11.लता उसेंडी (छत्तीसगढ़)
12. तारिक मंसूर, विधान परिषद सदस्य (उत्तर प्रदेश)

राष्ट्रीय महामंत्री
1.अरुण सिंह, सांसद (उत्तर प्रदेश)
2.कैलाश विजयवर्गीय (मध्य प्रदेश)
3.दुष्यंत कुमार गौतम (दिल्ली)
4.तरुण चुग (पंजाब)
5.विनोद तावड़े (महाराष्ट्र)
6.सुनील बंसल (राजस्थान)
7.संजय बंदी, सांसद (तेलंगाना)
8.राधा मोहन अग्रवाल, सांसद (उत्तर प्रदेश)

राष्ट्रीय सचिव
1.विजया राहटकर (महाराष्ट्र)
2.सत्या कुमार (आंध्र प्रदेश)
3.अरविंद मेनन (दिल्ली)
4.पंकजा मुंडे (महाराष्ट्र)
5.नरेन्द्र सिंह रैना (पंजाब)
6.डॉ. अल्का गुर्जर (राजस्थान)
7.अनुपम हाजरा (पश्चिम बंगाल)
8.ओमप्रकाश धुर्वे (मध्य प्रदेश)
9.ऋतुराज सिन्हा (बिहार)
10.आशा लाकड़ा (झारखंड)
11.कामख्या प्रसाद तासा (असम)
12.सुरेन्द्र सिंह नागर (उत्तर प्रदेश)
13.अनिल अटोनी (केरल)

Watch: भाजपा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट की जारी, जानें किसको दिया है कौन सा पद

Read More
{}{}