trendingNow/india/up-uttarakhand/uputtarakhand01316672
Home >>Uttar Pradesh

Bhojpuri News:अरविंद अकेला कल्लू ने आकाक्षी दुबे पर लगाया शोषण का आरोप!

New Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना 2022 'मरद करिया बा' (Marad Kariya Ba) में भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर औक सिंगर अरविंद अकेला कल्लू आकांक्षा दुबे पर शोषण का आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका पलटवार आकांक्षा ने गाने में की हैं....

Advertisement
Bhojpuri News:अरविंद अकेला कल्लू ने आकाक्षी दुबे पर लगाया शोषण का आरोप!
Stop
Zee Media Bureau|Updated: Aug 24, 2022, 09:46 AM IST

Arvind Akela Kallu Shilpi Raj Akanksha Dubey Trending Bhojpuri Song:भोजपुरी सुनेमा के युवा सिंगर अरविंद अकेला कल्लू  और शिल्पी राज (Arvind Akela Kallu-Shilpi Raj Song) का भोजपुरी गाना 2022 'मरद करिया बा' (Marad Kariya Ba)यूट्यूब पर धमाल मचाने लगा है. इस गाने में इसमें अरविंद अकेला कल्लू और आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के बीच जबरदस्त रोमांस का तड़का देखने के लिए मिल रहा है. दोनों ही कार में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान कल्लू आकांक्षा दुबे पर शोषण का आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स भी कल्लू के इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने पर जमकर रील्स और वीडियो बना रहे हैं. 

भोजपुरी गाना (Bhojpuri gana) ‘मरद करिया बा’ (Marad Kariya Ba) के वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर हाल ही में रिलीज किया गया है. इस वीडियो में कल्लू एक्ट्रेस आकांक्षा दूबे को ताना मारते हुए नजर आ रहे हैं. क्योंकि एक्ट्रेस ने उन्हें छोड़कर किसी और से शादी कर ली थी. वो भी काला था. अरविंद अकेला कल्लू  कहते हैं कि 'मेरे जैसे गोर लड़के को छोड़कर काले कलूटे से शादी कर ली, आखिर मुझमें क्या कमी थी तो एक्ट्रेस जवाब देते हुए उलाहना देती हैं कि तुम निठल्ले हो और मेरा पति भले ही करिया है, मगर फौज का नोकरिया बा'.दोनों की केमिस्ट्री को फैं भी खूब पसंद कर रहे हैं. 

अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज (Arvind Akela Kallu-Shilpi Raj Songs) ने मरद करिया बा गाने को गया है. इस गाने की लिरिक्स को भगीरथ पाठक ने लिखा है. जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है.बिभांशु तिवारी के निर्देशन में यह गाना बना है. इस गाने पर व्यूज की बारिश हो रही है. दो दिन में ही इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. इस गाने को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि इस साल शादी और पार्टी में इस गाने को खूब पसंद किया जाएगा.  

Viral Bhojpuri: खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने पर देसी भाभी ने जमकर मटकाई कमर, वीडियो मचा रहा धमाल

Read More
{}{}