trendingNow/india/up-uttarakhand/uputtarakhand01354189
Home >>Uttar Pradesh

New Bhojpuri Song: पवन सिंह के बाद खेसारी का 'लाल घाघरा' यूट्यूब पर करा रहा 'मार झागड़ा', VIDEO देखा कि नहीं?

'लाल घाघरा' भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है. इसा गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कोमल सिंह लाल घाघरा में झगड़ा कराते हुए नजर आ रही हैं. खेसारी के इस गाने को एसआरके म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. 

Advertisement
New Bhojpuri Song: पवन सिंह के बाद खेसारी का 'लाल घाघरा' यूट्यूब पर करा रहा 'मार झागड़ा', VIDEO देखा कि नहीं?
Stop
Zee News Desk|Updated: Sep 16, 2022, 03:30 PM IST

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song 2022 Lal Ghaghra: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) का 'लाल घाघरा' (Lal Ghaghra) यूट्यूब पर 'मार झागड़ा' कराने लगा है. खेसारी लाल यादव के 'लाल घाघरा' गाने पर फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. खेसारी का यह गाना रिलीज होने के साथ ही धमाल मचाने लगा है. 

'लाल घाघरा' भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है. इसा गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कोमल सिंह लाल घाघरा में झगड़ा कराते हुए नजर आ रही हैं. खेसारी के इस गाने को एसआरके म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने की लिरिक्स को गोलू यादव ने लिखा है. म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है. खेसारी लाल यादव आम्रपाली दुबे और रक्षा दुबे की भोजपुरी फिल्म 'डोली सजा के रखना' का यह आइटम भोजपुरी सॉन्ग है. 

खेसारी लाल यादव के लाल घाघरा गाने में कोमल सिंह (Komal Singh) जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं. उनके लाल घघरा पर खेसारी फिदा हैं. इस गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं. खेसारी के इस गाने को कई लाख लोग देख चुके हैं. गाने के वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि शादी और बारात में यह गाना खूब पसंद आने वाला है. 

खेसारी लाल यादव की  'डोली सजा के रखना' फिल्म की बात करें तो यह फिल्म सिनेमाघरों में 2 सितंबर को रिलीज की गई थी. इसे देश भर के 100 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया. 'डोली सजा के रखना' को भोजपुरिया दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं.  फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है. इस फिल्म में खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी धमाल मचा रही है. 

WATCH: खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने पर CUTE बेबी गर्ल ने ब्लैक साड़ी में किया धांसू डांस, एक्सप्रेशन की कायल हुई दुनिया

Read More
{}{}