trendingNow/india/up-uttarakhand/uputtarakhand01951788
Home >>Religion UP

Dhanteras Shubh Muhurat 2023: लखनऊ-कानपुर से नोएडा तक धनतेरस का अलग शुभ मुहूर्त, देखें हर शहर की LIST

Dhanteras Shubh Muhurat 2023: धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी, आभूषण, घर, वाहन आदि खरीदते हैं. धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है, ताकि साल भर आर्थिक संकट न हो..आइए जानते हैं कि आप अपने शहर में किस समय गोल्ड खरीदें

Advertisement
Dhanteras Shubh Muhurat 2023: लखनऊ-कानपुर से नोएडा तक धनतेरस का अलग शुभ मुहूर्त, देखें हर शहर की LIST
Stop
Preeti Chauhan|Updated: Nov 09, 2023, 01:02 PM IST

Dhanteras 2023: धनतेरस (Happy dhanteras) का सनातन धर्म में बहुत महत्व है. इस दिन धन की देवी लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करके घर परिवार में सुख समृद्धि और धन की कामना की जाती है. 10 नवंबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा. धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी, आभूषण, घर, वाहन खरीदते हैं. धनतेरस पर लोग सोने-चांदी की वस्‍तुएं और बर्तन जरूर खरीदते हैं और इसके पीछे ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन जो भी वस्‍तु खरीदते हैं उसमें कई गुना वृद्धि होती है. आइए जानते हैं इस साल धनत्रयोदशी पर सोना खरीदने का आपके शहर में क्या शुभ मुहूर्त रहेगा.

Dhanteras Gold Shopping: आप भी आसानी से कर सकते हैं सोने की शुद्धता की पहचान, समझदारी से करें खरीदारी, काम आएंगे ये टिप्स

धनतेरस पर दुर्लभ संयोग
हिंदू पंचाग के मुताबिक धनतेरस पर  59 साल बाद ग्रहों का बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस बार धनतेरस पर शनि अपनी राशि कुंभ में 30 साल बाद रहेंगे.  वहीं, शुक्र कन्या राशि में और गुरु होंगे मेष राशि में और सूर्य होंगे तुला राशि में रहेगा. 

धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर गणेश, कुबेर और लक्ष्मी पूजा का शुभ समय शाम 05:47 बजे से शाम 07:47 बजे तक रहेगा. इस बार धनतेरस पूजा के लिए आपको 1 घंटा 56 मिनट का शुभ समय मिलेगा. इसी दिन यम दीपम भी होगा. धनतेरस पर शाम 05:30 बजे से प्रदोष काल शुरू हो रहा है, जो रात 08:08 बजे तक रहेगा. वहीं वृषभ काल शाम 05:47 बजे से शाम 07:43 बजे तक रहेगा.

धनतेरस पर सोना खरीदने का सही समय
धनतेरस के दिन सोना खरीदने के लिए आपको 18 घंटे 05 मिनट का शुभ समय मिलेगा. गोल्ड खरीदने का समय-रात 12:35 बजे से अगले दिन 11 नवंबर सुबह 06:40 बजे तक है.

नई दिल्ली-05:47 PM से 07:43 PM
चेन्नई-06:00 PM से 08:02 PM
जयपुर-5.56 PM से 7.52 PM
मुंबई-6.20 PM से 8:20 PM
नोएडा-05:48 PM से 07:42 PM
लखनऊ-05:45 PM से 07:43 PM
गाजियाबाद-05:47 PM से 07:43 PM
कानपुर-05:47 PM से 07:42 PM
गुरुग्राम-05:48 PM से  7:44 PM

Happy Dhanteras wishes 2023: धनतेरस पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये खास शुभकामनाएं, अपनों के साथ शेयर करें खुशियां

वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक धनतेरस पर बर्तन और सोने-चांदी के अलावा वाहन, जमीन-जायदाद, लग्जरी चीजें और अन्य दूसरी चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है. धनतेरस के दिन वस्‍तुओं को घर लाने से पूरे साल आपके घर में बरकत बनी रहती है. धनतेरस के दिन खरीदारी करने पर आगे चलकर इसमें 13 गुने की वृद्धि होती है.

Dhanteras 2023: धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, लक्ष्मी-कुबेर पूरे साल बरसाएंगे धन

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. Zeeupuk इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.

दिवाली पर आधी रात में घंटी और दीपक से बदलेगी आपकी किस्मत, इस टोटके से दौड़ी आएंगी मां लक्ष्मी

Rahu-Ketu Rashi Parivartan 2023: दिवाली से पहले राहु-केतु चमकाएंगे इन 5 राशियों का भाग्य, मिलेगा छप्परफाड़ धन

Watch: धनतेरस पर ना खरीदें ये 4 चीजें, बुरे दिन हो जाएंगे शुरू

 

Read More
{}{}