PHOTOS

Raha Kapoor Face Reveal: क्रिसमस पर छाई आलिया-रणबीर की एंजेल, नीली आंखें-क्यूट स्माइल वाली "राहा" की पहली झलक

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने फैंस को क्रिसमस 2023 पर एक ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसका इंतजार लोगों को लंबे समय से था. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा दिखा दिया है.   
Advertisement
1/8

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी लिटिल प्रिंसेस राहा कपूर की पहली झलक फैंस को दिखा दी है. क्रिसमस के खास मौके पर बेटी का चेहरा रिवील करके कपल ने फैंस को खुश कर दिया है.  

2/8

रणबीर और आलिया ने 2022 में अपनी बेटी राहा का वेलकम किया था. कपूर परिवार ने क्रिसमस लंच पर अपनी बेटी राहा को मीडिया से मिलवाया दिया है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राही की पहली झलक ने  इंटरनेट पर धूम मचा दी है. 

3/8

कपूर खानदान में आज जोरों-शोरों से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है. कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच के दौरान रणबीर-आलिया ने बेटी राहा के साथ पैपराजी को पोज दिए. कपल ने पहली बार पब्लिकली अपनी बेटी का चेहरा दुनिया के सामने रिवील किया है. 

4/8

नीली आंखों वाली कपूर बेटी अपने माता-पिता के साथ क्रिसमस लंच पर परफेक्ट क्रिसमस ड्रेस पहने नजर आईं है. 

5/8

लाडली बेटी को गोद में लिए नजर आए रणबीर.  राहा को देखकर फैंस की निगाहें उनपर अटक गईं. राहा की क्यूटनेस, उनकी एडोरेबल स्माइल और नीली आंखों ने फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया है. फैंस राहा की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. 

 

6/8

पापा रणबीर की गोद में राहा पाउडर पिंक और व्हाइट फ्रॉक में नजर आईं. दो चोटी बनाए राहा बेहद क्यूट लग रही हैं. राहा की चोटियों  में कार्टून क्लिप्स लगे हैं. पिंक और व्हाइट फ्रॉक संग लिटिल राहा रेड शूज पहने नजर आईं.  

 

7/8

राहा के फोटोज-वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. राहा के बबली और क्यूट लुक्स देखकर एक फैंस ने लिखा- ये तो पूरी कपूर खानदान पर गई है. दूसरे ने लिखा- कितनी प्यारी है राहा. कोई राहा को उनके दादा ऋषि कपूर की कॉपी बता रहा है तो किसी का कहना है कि राहा अपने पिता रणबीर कपूर की तरह दिखती हैं.  

 

8/8
आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर संग शादी रचाई थी. शादी के बाद कपल के घर 6 नवंबर 2022 को नन्ही परी का जन्म हुआ था. आलिया-रणबीर ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा है. आलिया-रणबीर की बेटी 1 साल की हो गई हैं. बीते महीने कपूर खानदान में धूमधाम से राहा का पहला जन्मदिन मनाया गया था,और अब फाइनली राहा का दीदार करके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.