Home >>New Jobs

UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन 1-2 दिन में!, फटाफट तैयार कर लें डॉक्यूमेंट

UP Police Bharti 2023 : यूपी पुलिस भर्ती में फ‍िज‍िकल टेस्‍ट कराने के लिए विभिन्‍न संस्‍थाओं से EOI भेजने के लिए 16 अक्‍टूबर का समय दिया गया था. यह समयसीमा बीत गई है. बोर्ड एजेंसी को शार्टलिस्‍ट करने के बाद नोटिफ‍िकेशन जारी कर देगा. उम्‍मीद है कि जल्‍द ही नोटिफ‍िकेशन जारी हो जाएगा. 

Advertisement
UP Police Bharti 2023
Stop
Amitesh Pandey |Updated: Nov 19, 2023, 09:22 AM IST

UP Police Bharti 2023 :  यूपी पुलिस भर्ती (UP police Bharti) को लेकर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार की ओर से जल्‍द ही नोटिफ‍िकेशन जारी हो सकता है. उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड (UPPRPB) ने 50 हजार से ज्‍यादा पदों पर भर्ती के लिए कमर कस ली है. कांस्‍टेबल सहित यूपी पुलिस (UP Constable Bharti 2023) में होने वाली विभिन्‍न पदों पर सीधी भर्ती के लिए एक्‍सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्‍ट यानी EOI की मांग की गई थी. माना जा रहा है कि दीपावली छठ पूजा जैसे त्योहारों के बाद कभी भी अधिसूचना जारी हो सकती है.

यह भी पढ़ें : UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस में होना है भर्ती तो लाने होंगे इतने नंबर!,150 सवालों के देने होंगे जवाब

30 के बाद आ सकता है नोटिफ‍िकेशन 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ‍िज‍िकल टेस्‍ट कराने के लिए विभिन्‍न संस्‍थाओं से EOI भेजने के लिए 16 अक्‍टूबर का समय दिया गया था. उम्‍मीद जताई जा रही है कि बोर्ड एजेंसी को शार्टलिस्‍ट करने के बाद 30 अक्‍टूबर के बाद कभी भी नोटिफ‍िकेशन जारी कर कर सकता है.

यह भी पढ़ें : UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा, OTR के बगैर नहीं कर पाएंगे आवेदन

OTR भी लागू करेगा भर्ती बोर्ड 
यूपी पुलिस भर्ती (UP Police Bharti Kab Hogi) को लेकर मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 30 अक्‍टूबर के बाद कभी भी बोर्ड द्वारा भर्ती को लेकर नोटिफ‍िकेशन जारी किया जा सकता है. बता दें कि उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड उत्‍तर प्रदेश अधीनस्‍थ सेवा चयन आयोग और यूपी पीसीएस की तरह ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) भी लागू करेगा. 

यह भी पढ़ें : UP Police Bharti 2023 : होमगार्ड, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को यूपी पुलिस भर्ती में मिलेगा बड़ा फायदा, जानें कैसे

इन पदों पर होनी है भर्ती (UP Police recuitment 2023) 
बता दें कि उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी में जुट गया है. 52699 कांस्टेबल, 2469 सब इंस्पेक्टर, 2833 जेल वार्डर के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड कई अहम बदलाव भी कर सकता है.  

यह भी पढ़ें : UP Police Bharti 2023 : IPC की इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा तो नहीं होगी यूपी पुलिस में भर्ती

शारीरिक योग्यता 
फ‍िजिकल टेस्‍ट पास करने के लिए पुरुष अभ्‍यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है. वहीं, महिला उम्‍मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है. 

Navaratri: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन, प्रयागराज के देवी मंदिर में ऐसे हुआ देवी का स्वागत

{}{}