trendingNow/india/up-uttarakhand/uputtarakhand02126622
Home >>UP Lok Sabha Chunav 2024

राहुल तुमसे प्‍यार है, दानिश 5 साल से फरार है. अमरोहा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बसपा सांसद का विरोध

Bharat Jodo Nyay Yatra:  यात्रा के दौरान राहुल गांधी की कार में सवार सांसद दानिश अली का अमरोहा के कैलसा मार्ग पर जमकर विरोध हुआ. भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमरोहा पहुंचने पर राहुल गांधी ने रविदास जयंती के मौके पर अमरोहा में सन्त रविदास जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. 

Advertisement
Bharat Jodo Nyay Yatra
Stop
Zee Media Bureau|Updated: Feb 24, 2024, 07:40 PM IST

Bharat Jodo Nyay Yatra: यूपी के अमरोहा में शनिवार को मुरादाबाद से चलकर अमरोहा पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप से लोगों का अभिवादन किया. यहां उनके साथ बसपा से निष्‍कासित अमरोहा के मौजूदा सांसद दानिश अली भी जीप पर सवार नजर आए. 

सांसद दानिश अली का विरोध किया 
यात्रा के दौरान राहुल गांधी की कार में सवार सांसद दानिश अली का अमरोहा के कैलसा मार्ग पर जमकर विरोध हुआ. इसमें लोगों ने तख्ती पर लिखा था कि राहुल तुमसे प्यार है, दानिश 5 साल से फरार है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमरोहा पहुंचने पर राहुल गांधी ने रविदास जयंती के मौके पर अमरोहा में सन्त रविदास जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इसमें बड़ी संख्या में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को लोग देखने पहुंचे.

भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा संभल के लिए रवाना 
लोगों ने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का अमरोहा गांधी मूर्ति चौराहे पर स्वागत किया. अमरोहा के संभल रोड पर एक निजी कॉलेज में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आधा घंटा रुके जहां पर उन्होंने भोजन किया. इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमरोहा से संभल के लिए रवाना हो गई. अमरोहा में 34 किलो मीटर की यात्रा की गई, लेकिन अमरोहा जिले में राहुल और प्रियंका ने जनता को बिना संबोधित किए यात्रा का काफिला हाथ हिलाकर अभिवादन करके आगे बढ़ा दिया. 

राहुल-प्रियंका को सुनने को बेताब थे लोग 
इस यात्रा में अमरोहा जनपद के लोगों को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का संबोधन सुनने को नहीं मिला. इसकी वजह से लोग मायूस दिखाई दिए और कई घंटे तक उनके इंतजार में खड़े रहने की मेहनत बेकार हो गई. इसके अलावा इस यात्रा के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने यूपी सरकार के द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द किए जाने पर सरकार पर निशाना साधा. 

यह भी पढ़ें : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने पर एकजुट हुआ विपक्ष, अखिलेश-प्रियंका ने उठाए गंभीर सवाल
 

Read More
{}{}