trendingNow/india/up-uttarakhand/uputtarakhand01975846
Home >>देहरादून

Legends League Cricket 2023: देहरादून में लगा क्रिकेटरों का मेला, हरभजन-सुरेश रैना समेत ये धाकड़ खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, देखें पूरा शेड्यूल

Legends League Cricket 2023: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. जिसमें इंडिया कैपिटल्स, मणिपाल टाइगर्स, गुजरात जायंट्स, अर्बनाइजर्स हैदराबाद, दक्षिणी सुपरस्टार, भीलवाड़ा किंग्स शामिल है. 24 नवंबर को भीलवाड़ा किंग्स और मणिपाल टाइगर्स के बीच मैच खेला जाएगा. 

Advertisement
Legends League Cricket 2023: देहरादून में लगा क्रिकेटरों का मेला, हरभजन-सुरेश रैना समेत ये धाकड़ खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, देखें पूरा शेड्यूल
Stop
Zee News Desk|Updated: Nov 24, 2023, 11:13 AM IST

Legends League Cricket 2023: टी20 की धमाकेदार लीग लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) टूर्नामेंट के चौथे सीजन का रोमांच 18 नवंबर से शुरू हो चुका है, जो 9 दिसंबर तक चलेगी. रांची, देहरादून, जम्मू, विशाकापत्तनम और सूरत में लीग के मैच खेले जाएंगे. लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. जिसमें इंडिया कैपिटल्स, मणिपाल टाइगर्स, गुजरात जायंट्स, अर्बनाइजर्स हैदराबाद, दक्षिणी सुपरस्टार, भीलवाड़ा किंग्स शामिल है. 

24,25,26 नवंबर को देहरादून में होंगे मैच 
24 नवंबर, 25 नवंबर और 26 नवंबर को देहरादून में तीन मुकाबले खेले जाएंगे. 24 नवंबर को भीलवाड़ा किंग्स बनाम मणिपाल टाइगर्स के बीच मैच खेला जाएगा. इरफान पठान के हाथों में भीलवाड़ा किंग्स की कमान है तो हरभजन सिंह मणिपाल टाइगर्स की कमान संभालेंगे. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इसके बाद 25 नवंबर 2023 इंडिया कैपिटल्स बनाम साउदर्न सुपर स्टार्स और 26 नवंबर को गुजरात जायंट्स बनाम अर्बनाइजर्स हैदराबाद की टीम भिड़ेंगी. सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, सुरेश रैना,हरभजन सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान जैसे दिग्गज भारतीय क्रिकेटर इन मैचों में शामिल होने दून पहुंचेंगे. 

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 का पूरा शेड्यूल
18 नवंबर, 2023: इंडिया कैपिटल्स बनाम भीलवाड़ा किंग्स, रांची, शाम 7 बजे (IST)
20 नवंबर, 2023: मणिपाल टाइगर्स बनाम गुजरात जायंट्स, रांची, शाम 7 बजे (IST)
21 नवंबर, 2023: अर्बनाइजर्स हैदराबाद बनाम सदर्न सुपरस्टार्स, रांची, 7 PM (IST)
22 नवंबर, 2023: भीलवाड़ा किंग्स बनाम गुजरात जाइंट्स, रांची, शाम 7 बजे (IST)
23 नवंबर, 2023: इंडिया कैपिटल्स बनाम अर्बनाइजर्स हैदराबाद, रांची, 3 PM (IST)
24 नवंबर, 2023: भीलवाड़ा किंग्स बनाम मणिपाल टाइगर्स , देहरादून, शाम 7 बजे (IST)
25 नवंबर, 2023: इंडिया कैपिटल्स बनाम साउदर्न सुपर स्टार्स, देहरादून, शाम 7 बजे (IST)
26 नवंबर 2023: गुजरात जायंट्स बनाम अर्बनाइजर्स हैदराबाद, देहरादून, शाम 7 बजे (IST)
27 नवंबर, 2023: मणिपाल टाइगर्स बनाम साउदर्न सुपर स्टार्स, जम्मू, शाम 7 बजे (IST)
29 नवंबर, 2023: भीलवाड़ा किंग्स बनाम साउदर्न सुपर स्टार्स, जम्मू, शाम 7 बजे (IST)
30 नवंबर, 2023: इंडिया कैपिटल्स बनाम गुजरात जाइंट्स, जम्मू, शाम 7 बजे (IST)
1 दिसंबर, 2023: भीलवाड़ा किंग्स बनाम अर्बनाइजर्स हैदराबाद, जम्मू, दोपहर 3 बजे (IST)
2 दिसंबर, 2023: इंडिया कैपिटल्स बनाम मणिपाल टाइगर्स, विशाखापत्तनम, शाम 7 बजे (IST)
3 दिसंबर, 2023: गुजरात जायंट्स बनाम साउदर्न सुपर स्टार्स, विशाखापत्तनम, दोपहर 3 बजे (IST)
4 दिसंबर, 2023: मणिपाल टाइगर्स बनाम अर्बनाइजर्स हैदराबाद, विशाखापत्तनम, शाम 7 बजे (IST)
5 दिसंबर, 2023: क्वालीफायर 1, सूरत, शाम 7 बजे
6 दिसंबर, 2023: एलिमिनेटर, सूरत, शाम 7 बजे
7 दिसंबर, 2023: क्वालीफायर 2, सूरत , शाम 7 बजे
9 दिसंबर, 2023: फाइनल, सूरत, शाम 7 बजे

WATCH: पापा आएंगे तभी दिवाली मनाएंगे- सुरंग फंसे एक मजूदर का बेटा बोला

Read More
{}{}