Home >>Ayodhya

Ram Mantra: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले जानें श्रीराम के वे 8 मंत्र जिनके जाप से मिलती है सफलता व शक्ति

Ram Mantra: श्रीराम से बड़ा श्रीराम का नाम होता है ये तो प्रचलित है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कि प्रभु श्रीराम के मंत्रों के जाप का कितना बड़ा प्रभाव होता है.

Advertisement
Ram Mantra
Stop
Zee News Desk|Updated: Jan 18, 2024, 11:43 AM IST
Ram Mantra: प्रभु श्रीराम के नाम की महिमा को कौन नहीं जानता लेकिन उनके परम भक्त गोस्वामी तुलसी दास जी ने इसका बहुत वर्णन किया है. श्रीराम के नाम का अर्थ व औचित्य भी उन्होंने कई कई बार समझाया है. ‘श्रीराम’ का अर्थ है प्रभु श्रीराम को पुकारना. ‘जय राम’का अर्थ है रामजी की स्तुति करना और जय जय राम’का माने है उनके प्रति पूर्ण समर्पण रखना. प्रतिदिन भगवान श्रीराम के मंत्रों का अगर पूरे मन से जाप करें तो भक्त को मनचाही समफलता मिलती है और इच्छाओं की भी पूर्ति होती है. आइये जानेंचमत्कारी 'राम मंत्रों' को, जिनका जाप किया जा सकता है. 
 
ये है सर्वार्थसिद्धि श्री राम ध्यान मंत्र-
ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम ! श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !
 
किसी संकट में सहायता के लिए मंत्र-
लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्। कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥ -- आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्। लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।
 
गृह क्लेश निवारण व सुख संपत्ति दायक मंत्र-
हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा। गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥ हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते। बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥
 
चहुओर सफलता का मंत्र-
" ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम - क्लीं राम क्लीं राम। फ़ट् राम फ़ट् रामाय नमः ।
 
प्रतिदिन प्रभु के स्मरण के लिए मंत्र
|| श्री राम जय राम जय जय राम ||
 
मनोकामना पूर्ति हेतु मंत्र-
|| श्री रामचन्द्राय नमः ||
 
विपत्ति में रक्षा हेतु मंत्र-
|| राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे । सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने ||
 
मुक्ति और प्रभु प्रेम हेतु मंत्र-
|| नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट ||
|| लोचन निजपद जंत्रित जाहि प्राण केहि बाट ||
 
भगवान राम का नाम लेना भी कई सफलताओं का कारक है लेकिन इस महामंत्र के अलावा भी राम नाम की महिमा अपरंपार है. राम नाम का मंत्र सर्व रूप में धारण किया जा सकता है. इसका जाप करने से ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति आसानी से की जा सकती है. अन्य नामों की अपेक्षा राम नाम हजार नामों के तूल्य है.  राम मंत्र को तारक मंत्र भी कहते हैं और यह मंत्र हर एक दुःख का नाश करता है.
{}{}