trendingVideos11225706/india/rajasthan/rajasthan
Videos

टोंक में आया जल सैलाब खिलौने की तरह बही ट्रैक्टर ट्रॉली

टोंक शहर में सीजन की आधा घंटा हुई झमाझम बारिश से सडके दरिया बन गई। नगर परिषद की ओर से की जा रही नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। नालों की सफाई समय पर नहीं होने से सडको पर एक से तीन फ़ीट पानी बह निकला। इससे जनजीवन काफी प्रभावित रहा। पुरानी टोंक क्षेत्र मे तो तीन तीन फीट पानी बह निकला। रोड किनारे मकानों, दुकानों में पानी घुस गया। इससे लोगो को काफी परेशानी हुई। गनीमत यह रही कि कोई बहा नहीं। इस पानी का बहाव इतना तेज था कि कोई इसकी चपेट में आ जाता तो बह जाता। इसी के साथ शहर के छोटे बड़े नालों की सफाई का किया जा रहा दावा फेल हो गया।

Video Thumbnail
Advertisement
Read More