trendingNow/india/rajasthan/rajasthan12384328
Home >>उदयपुर

Independence Day 2024: उदपुर के इकबाल ने बनाया विश्व का सबसे छोटा 'गोल्डन अशोक चक्र व तिरंगा, अब तक बना चुके हैं 110 से ज्यादा रिकॉर्ड

Independence Day Special: सौ से अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके उदयपुर के विश्व विख्यात सूक्ष्म स्वर्ण शिल्पकार इकबाल सक्का ने दुनिया का सबसे छोटा तिरंगा झंडा और अशोक चक्र बनाया है. 

Advertisement
Udaipur News Zee Rajasthan
Stop
Avinash Jagnawat|Updated: Aug 14, 2024, 10:05 PM IST

Rajasthan News: देश में आजादी का जश्न बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. इस दिन हर कोई अनूठे अंदाज में अपनी देशभक्ति को बया करेगा. वहीं, अगर बात उदयपुर शहर के विश्व विख्यात सूक्ष्म स्वर्ण शिल्पकार की करें, तो आजादी के जश्न के मौके पर उन्होंने एक बार फिर अपनी कला का दम दिखाते हुए एक नायाब कृति तैयार की है. उन्होंने विश्व का सबसे छोटा सोने का अशोक चक्र और तिरंगा झंडा बनाया है, जिसे आजादी के पावन पर्व पर देश को समर्पित किया है.

विश्व का सबसे छोटा सोने का अशोक चक्र और तिरंगा
सौ से अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके उदयपुर के विश्व विख्यात सूक्ष्म स्वर्ण शिल्पकार इकबाल सक्का ने आजादी के इस पावन पर्व पर दुनिया का सबसे छोटा सोने का अशोक चक्र और तिरंगा झंडा बना आजादी के जश्न में अपनी आहुति दी है. सक्का ने बताया कि हरियाणा में विश्व का सबसे बड़ा अशोक चक्र लगा है. स्टील से बना यह अशोक चक्र 30 फीट ऊंचा है और 6 टन वजनी है. ऐसे में उन्होंने सोचा कि वे विश्व का सबसे छोटा सोने का अशोक चक्र और तिरंगा झंडा बनाएंगे. तीन से चार दिन की कड़ी मेहनत के बाद आखिर सक्का को कामयाबी मिल ही गई. उन्होंने महज एक एमएम साइज का तिरंगा झंडा और तीन एमएम साइज का अशोक चक्र बनाया है, जिसे खुली आंखों से देख पाना मुश्किल है.

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए लिखा पत्र
सक्का चाहते है कि उनकी इस सूक्ष्म कलाकृति को उदयपुर शहर के लोगों के साथ यहां आने वाले पर्यटक भी देख पाए. इसके लिए उन्होंने बकायदा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने उनकी इस कलाकृति को सूचना केन्द्र या अन्य किसी संग्रहालय में रखवाने की दरख्वास्त की है. वहीं, उन्होंने इन सूक्ष्म कलाकृतियां को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए भी पत्र लिखा है.

पीएम मोदी का घर-घर तिरंगा अभियान
देश के प्रति अपने प्रेम को दर्शाने के लिए सक्का की ओर से बनाई गई ये कृतियां बेहद नायाब है. उनकी यह कृति आमजन का देश के प्रति प्रेम को बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी. साथ ही पीएम मोदी के घर-घर तिरंगा अभियान के प्रति भी लोगों को जागरूक करेगी.

रिपोर्टर- अविनाश जगनावत

ये भी पढ़ें- आजादी के 77 साल...लेकिन कब होंगे हम आजाद? पूछ रही महिलाएं, युवा और बच्चे

Read More
{}{}