trendingNow/india/rajasthan/rajasthan12094094
Home >>Sirohi

Sirohi News: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष हलदर ने पांडव भवन का किया अवलोकन

Sirohi News : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष अरूण हलदर ने रविवार को ब्रह्माकुमारी संगठन के माउंट आबू स्थित अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय पाडंव भवन का अवलोकन किया,साथ ही प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के समाधिस्थल श्रद्धासुमन अर्पित किए.

Advertisement
Sirohi News: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष हलदर ने पांडव भवन का किया अवलोकन
Stop
Zee Rajasthan Web Team|Updated: Feb 04, 2024, 04:02 PM IST

Sirohi News : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष अरूण हलदर ने रविवार को ब्रह्माकुमारी संगठन के माउंट आबू स्थित अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय पाडंव भवन का अवलोकन किया.

उन्होंने संगठन के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के समाधिस्थल श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संगठन द्वारा संचालित ईश्वरीय सेवाओं की जानकारी ली.

उपाध्यक्ष हलदर राजयोग के अभ्यास का अनुभव सांझा करते हुए कहा कि विभिन्न प्रकार की तनाव जन्य परिस्थितियों में मन को स्थिर रखने के लिए योग प्राणायाम अहम भूमिका अदा करता है.

इसके लिए नियमित रूप से अध्यात्म की गहराई में जाने का अभ्यास करने की जरूरत होती है. यहां संगठन के संस्थापक ब्रह्माबाबा ने ईश्वर के सत्य ज्ञान से विश्व को भारतीय संस्कृति के अनुरूप सींचने का अहम कार्य किया है. वास्तविक अर्थों में धर्म संयम, सदाचार, वसुधैव कुटुम्बकम का आत्मभाव उत्पन्न करता है.

भारत के सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी भावनाओं का उदय होता है. ऐसी मनोस्थिति से ही समाज को  शशिकांत ने उपाध्यक्ष हलदर को प्रजापिता ब्रह्माबाबा की समाधि स्थल शान्तिस्तंभ, बाबा का कमरा, तपस्यास्थली कुटिया, मेडिटेशन हॉल का अवलोकन कराया. जहां उन्होंने मेडिटेशन, ध्यान करते हुए गहन शान्ति की अनुभूति की.

इस अवसर पर ओडिशा से आये बीके रविंद्र कानाड़े, बीके चंद्रशेखर, आरएमबी क्षेत्रीय प्रबंधक हितेश राजपुरोहित, उज्जवल परिहार, वैभव सोनी, वेरीसाल राजपुरोहित आदि मौजूद थे.

इससे पूर्व उन्होंने संगठन के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर का बारीकी से अवलोकन करते हुए संगठन की ओर से की जा रही विभिन्न वर्गों की सेवाओं की जानकारी प्राप्त की.

 

Read More
{}{}