trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11290043
Home >>Rajsamand

Rajsamand: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कही ये बात

सभी देश वासियों को भी इस अभियान में आगे आने के लिए जागरूक करना है. राजसमंद भाजपा जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि यह बात प्रदेश उपाध्यक्ष माधव राम चौधरी ने नगर मंडल राजसमन्द व प्रताप मंडल की बैठक में कही. 

Advertisement
Rajsamand: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कही ये बात
Stop
Zee Rajasthan Web Team|Updated: Aug 05, 2022, 08:32 PM IST

Rajsamand: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक भारतीय का अभियान बनेगा. यह अभियान प्रत्येक भारतीय अपने घर पर तिरंगा ध्वज फहरा करके अपने आपको गौरवान्वित महसूस करेगा. अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के काल का यादगार लम्हा साबित होगा. हम सभी को इस अभियान में तो जुड़ना ही है, इसके साथ ही सभी देश वासियों को भी इस अभियान में आगे आने के लिए जागरूक करना है.

राजसमंद भाजपा जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि यह बात प्रदेश उपाध्यक्ष माधव राम चौधरी ने नगर मंडल राजसमन्द व प्रताप मंडल की बैठक में कही. इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी वीरेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि आगे आना वाला समय भाजपा का है, और कांग्रेस पार्टी का पतन निश्चित है. जिसे कोई रोक नही सकता है, तो वहीं इस दौरान राजसमंद भाजपा जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहठ ने कहा कि आप सभी की मेहनत से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन करके उभरी है.

 हम सभी को इसको बनाये रखना है. इसके साथ ही यह भी ध्यान रखना की जनता की सेवा को सर्वापरि हमेशा ऊपर रख कर कार्य करना है. विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि हम सभी उस संगठन के साथी है, जिस संगठन में वसुधैव कुटुंब कम की भावना निहित है.

आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन होने के साथ ही प्रत्येक बूथ स्तर तक संगठन की सरंचना पूर्णता की ओर है. हम सभी को यह गर्व होता है कि भाजपा जैसे संगठन में कार्य करने का अवसर हम सभी को मिला है. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, मुकेश जोशी सहित मंडल के पदाधिकारी और प्रभारी उपस्थित रहे. 

Reporter-Devendra sharma

ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather : फिर एक बार एक्टिव हुआ मानसून, अगले कुछ दिन झमाझम बारिश का अलर्ट

अपने जिले की खबर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Read More
{}{}