trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11392403
Home >>Pali

मारवाड़ जंक्शन: नगर पालिका की प्रथम साधारण सभा बैठक आयोजित, MLA खुशवीर सिंह ने चौमुखी विकास का दिलाया भरोसा

 पाली जिले के नवगठित नगर पालिका मारवाड़ जंक्शन पर राज्य सरकार द्वारा नवगठित नगर पालिका गठन का होने के बाद आज प्रथम साधारण सभा की बैठक का आयोजन हुआ. 

Advertisement
मारवाड़ जंक्शन: नगर पालिका की प्रथम साधारण सभा बैठक आयोजित, MLA खुशवीर सिंह ने चौमुखी विकास का दिलाया भरोसा
Stop
Zee Rajasthan Web Team|Updated: Oct 12, 2022, 09:04 PM IST

Marwar Junction news: पाली जिले के नवगठित नगर पालिका मारवाड़ जंक्शन पर राज्य सरकार द्वारा नवगठित नगर पालिका गठन का होने के बाद आज प्रथम साधारण सभा की बैठक का आयोजन हुआ. पहली बैठक में विधायक खुशवीर सिंह सहित उपखंड स्तरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया. नगर नगर पालिका सभापति जया गुर्जर एवं समस्त पार्षद और नगर परिषद अधिशासी अभियंता सोमेंद्र मिश्रा  के जरिए अतिथियों का स्वागत किया. तो वहीं स्थानीय नगर पालिका प्रशासन द्वारा समस्त पार्षदों का परिचय करवाया गया. 

यह भी पढ़ें - Kota: बेमौसम हुई बारिश से 2 लाख हेक्टेयर की फसल गली, 700 करोड़ रुपए का नुकसान, अब दिवाली भी मनेगी काली

इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक खुशवीर सिंह ने नगर पालिका क्षेत्र में चहुमुखी विकास करवाने ,जल्द बजट आवंटित करवाने नगर पालिका क्षेत्र की सड़क एवं चिकित्सा संबंधी समस्याओं को तुरंत निस्तारण करने का भरोसा आमजन को दिया. 

सभापति जया गुर्जर  के जरिए क्षेत्र में चौमुखी विकास के लिए हर समय तैयार रहने का भरोसा दिया. आज गणमान्य नगर वासियों जनप्रतिनिधियों एवं उपखंड स्तर के सभी अधिकारियों की उपस्थिति में साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया. इस मौके पर विधायक ,सभापति ,पार्षदों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के बारे में मंथन कर उनके निस्तारण के बारे में निर्देश जारी किए गए.

Reporter: Subhash Rohiswal

Read More
{}{}