trendingNow/india/rajasthan/rajasthan12039835
Home >>कोटा

Rajasthan: अशोक गहलोत के पावरफुल मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया बुरे फंसे, FIR दर्ज

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में पावरफुल मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया पर फर्जीवाड़ा के मामले में FIR दर्ज की गई है, उनके साथ ही अंता नगर पालिका अध्यक्ष मुस्तफ़ा खान पर भी मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement
Rajasthan: अशोक गहलोत के पावरफुल मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया बुरे फंसे, FIR दर्ज
Stop
Anish Shekhar|Updated: Jan 02, 2024, 12:33 PM IST

Pramod Jain Bhaya: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में पावरफुल मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया पर फर्जीवाड़ा के मामले में FIR दर्ज की गई है, उनके साथ ही अंता नगर पालिका अध्यक्ष मुस्तफ़ा खान पर भी मामला दर्ज किया गया है. यह शिकायत अंता भाजपा नगर अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल ने दी है.

दरअसल पुलिस डीएसपी ओमरेंद्र सिंह के अनुसार भाजपा की अंता शहर इकाई के अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ मामला दर्ज किया है. भाया पिछली अशोक गहलोत सरकार में खनन मंत्री थे. ओमेंद्र सिंह ने बताया कि मुस्तफा खान के खिलाफ अंता थाने में मामला दर्ज किया गया है. प्रमोद जैन भाया (Pramod Jain Bhaya) और मुस्तफा खान (Mustafa Khan) पर आईपीसी की धारा-420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 467, 468 और 471 (जालसाजी से संबंधित) और 120 (बी) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अब तक क्या-क्या हुआ

-पूर्व खान एवं गौपालन मन्त्री प्रमोद जैन भाया एवं अन्ता नगर पालिका अध्य्क्ष मुस्तफा खान पर मामला दर्ज
-आचार संहिता लगने के बाद करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़ा करने का है मामला,
-अंता पुलिस ने आज किया मामला दर्ज,
-अन्ता भाजपा नगर अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल ने दी थी शिकायत,
-अन्ता पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच, टेण्डरों सम्बंधित पत्रावलियों को किया जप्त

थाने में दर्ज मामले के अनुसार प्रमोद जैन भाया और मुस्तफा खान ने 9 सितंबर 2023 को चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैक डेट के साथ अंता नगर पालिका की निविदाएं स्वीकृत की और खोलें. अंता थाना पुलिस और अंता नगर पालिका से आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए गए थे, पुलिस की प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उपाधीक्षक ओमेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका में निविदा प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों के खिलाफ भी जांच की जा रही है.

यह भी पढे़ं- 

इन तरीकों से रखें आंतों का ख्याल, पेट की बीमारियां नहीं करेंगी परेशान

झाड़ू-पोछा लगाने से भी सेहत रहती है दुरुस्त, जानिए 7 दमदार फायदे

Read More
{}{}