trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11751510
Home >>Jyotish

Aaj Ka Panchang 24 June 2023 : आज शनिवार को स्कंद षष्ठी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 24 June 2023 : आज 24 जून 2023 शनिवार के दिन स्कंद षष्ठी व्रत है. आज के दिन संतान प्राप्ति में आ रही बाधा को दूर करने के लिए कार्तिकेय पूजन किया जाता है और व्रत किया जाता है. आज के दिन संतान गोपाल मंत्र का जप और संतान गोपाल स्त्रोत का पाठ करने से श्रेष्ठ संतान मिलती है.

Advertisement
Aaj Ka Panchang 24 June 2023 : आज शनिवार को  स्कंद षष्ठी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल
Stop
Zee Rajasthan Web Team|Updated: Jun 24, 2023, 08:08 AM IST

Aaj Ka Panchang 24 June 2023 : आज 24 जून 2023 शनिवार के दिन स्कंद षष्ठी व्रत है. आज के दिन संतान प्राप्ति में आ रही बाधा को दूर करने के लिए कार्तिकेय पूजन किया जाता है और व्रत किया जाता है. आज के दिन संतान गोपाल मंत्र का जप और संतान गोपाल स्त्रोत का पाठ करने से श्रेष्ठ संतान मिलती है.

आज शनिवार भी हैं ऐसे में आज शनिदेव के पूजन के साथ ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर दर्शन करने से हर कष्ट को सुलझाने की मानसिक शक्ति मिलती है. आज शनि मंदिर के बाहर बैठे गरीबों को मीठा और नमकीन दोनों खिलाएं ऐसा करने पर शनि के दुष्प्रभाव से निजात मिल सकती है.

पंचाग (Aaj Ka Panchang 24 June 2023)
विक्रम संवत : 2080 
शालिवाहन शके : 1945 
मास : आषाढ़
पक्ष : शुक्ल 
ऋतु : वर्षा 
अयन : दक्षिणायन 

तिथि
षष्ठी रात्रि 10:16 तक
नक्षत्र : मघा प्रात: 7:17 तक, पश्चात पूर्वा फाल्गुनी 

योग : सिद्धि
प्रात: 5:24 तक (25 जून)
करण : कौलव प्रात: 9:06 तक पश्चात तैतिल 

सूर्योदय : 5:44:30 
सूर्यास्त : 7:13:37 
दिनकाल : 13 घंटे 29 मिनट 07 सेकंड 
रात्रिकाल : 10 घंटे 31 मिनट 07 सेकंड
चंद्रोदय : प्रात: 10:47
 चंद्रास्त : रात्रि 11:44 

आज की ग्रह स्थिति 
सूर्य राशि : मिथुन 
चंद्र राशि : सिंह 
मंगल : कर्क 
बुध : मिथुन में दोपहर 12:42 से
 गुरु : मेष 
शुक्र : कर्क 
शनि : कुंभ वक्री 
राहु : मेष
 केतु : तुला 

दिन का चौघड़िया 
शुभ : प्रात: 7:26 से 9:07 चर : दोप 12:29 से 2:10 
अमृत : दोप 3:51 से 5:32 
अभिजित : दोप 12:02 से 12:56 

रात्रि का चौघड़िया 
लाभ : सायं 7:14 से रात्रि 8:33 त्याज्य समय 

राहु काल : प्रात: 9:07 से 10:48 
यम घंट : दोप 2:10 से 3:51 

आज विशेष : स्कंद षष्ठी व्रत 
आज का शुभ रंग : नीला, काला, धूसर

आज के पूज्य देव : हनुमानजी महाराज आज का मंत्र : ऊं हं हनुमते नम:

Read More
{}{}