trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11302597
Home >>जोधपुर

आजादी के अमृत महोत्सव पर बिलाड़ा में निकाली तिरंगा यात्रा, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

 जोधपुर जिले के बिलाड़ा विधानसभा में पीपाड़ सिटी में  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहावान पर हर घर तिरंगा  यात्रा निकाली गई.

Advertisement
आजादी के अमृत महोत्सव पर बिलाड़ा में निकाली तिरंगा यात्रा, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
Stop
Arun Harsh|Updated: Aug 14, 2022, 09:51 PM IST

Bilara : जोधपुर जिले के बिलाड़ा विधानसभा में पीपाड़ सिटी में  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहावान पर हर घर तिरंगा  यात्रा निकाली गई. इस यात्रा को पीपाड़ सिटी के युवाओं के जरिए पूरे शहर में  निकाली गई.

 युवा मित्र मंडल की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा के आयोजक सुरेंद्र टाक ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस तिरंगा यात्रा को पीपाड़ सिटी के अस्पताल चौक से रवाना होकर मुख्य बाजार सब्जी मंडी, कृषि उपज मंडी, मुंदड़ा सर्किल, सुभाष घाट, गणपति चौराहा, पुलिस थाना होते हुए वापस अस्पताल चौक आकर संपन्न हुई. इस रैली में लगभग हजार के आस पास युवा मोटरसाइकिल पर तिरंगा लिए हुए भारत माता की जय के साथ  देश भक्ति  के गाने गाते  हुए आजादी का अमृत महोत्सव  मनाया. 

 तिरंगा यात्रा का कस्बे में जगह-जगह लोगों  के जरिए  पुष्प वर्षा कर स्वागत  किया गया, तिरंगा यात्रा को रामधाम खेड़ापा के उत्तराधिकारी गोविंद राम शास्त्री के जरिए  तिरंगा झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया गया . इस दौरान पूर्व विधायक अर्जुनलाल गर्ग पूर्व पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी टाक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों के साथ युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

अपने जिले की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें-  इंदर मेघवाल की मौत पर बोले सचिन पायलट - 'सिर्फ खानापूर्ति नहीं, न्याय चाहिए'

ये भी पढ़ें- Azadi Ka Amrit Mahotsav: दुल्हन की तरह सजी 'पिंकसिटी', तिरंगे के रंग में रंगा जयपुर

 

Read More
{}{}