trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11202894
Home >>जोधपुर

फलोदी में जन आक्रोश रैली के माध्यम से बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को घेरा

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी हर मुद्दे पर आंदोलनात्मक रूख अपना कर जिला, तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर गहलोत सरकार को घेरने का काम कर रही है. 

Advertisement
जन आक्रोश रैली
Stop
Arun Harsh|Updated: May 31, 2022, 10:03 AM IST

Phalodi: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी हर मुद्दे पर आंदोलनात्मक रूख अपना कर जिला, तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर गहलोत सरकार को घेरने का काम कर रही है. कांग्रेस सरकार की नाकामियों के खिलाफ, भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर का विरोध प्रदर्शन कर, जन आक्रोश रैली के रूप में एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.  

भाजपा मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार बुरड़ ने बताया की यह जन आक्रोश रैली कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और ठप्प कानून व्यवस्था, बिजली की भारी कमी और मूल्यों में भारी वृद्धि, किसानों से झुठे कर्ज माफी के वादे, बेरोजगारों के साथ वादाखिलाफी, सिंचाई पानी की भारी कमी, आईजीएनपी का सिंचाई रेगुलेशन जारी करने, बागों को अत्यधिक गर्मी से हुये नुकसान का मुआवजा देने, सीएचए संविदा कर्मियों को स्थाई करने, डीजल- पेट्रोल का मूल्य पंजाब के बराबर करने, दूषित जल की समस्या का स्थाई समाधान करने, अवैध नशों की सरेआम बिक्री रोकने सहित अनेक जनसमस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित विशाल रैली का आयोजन किया है. 

यह भी पढ़े: Siddhu Moose Wala : पंजाब सरकार को ऐसा कौन सा इनपुट मिला कि सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी हटा दी ? - गजेंद्र सिंह शेखावत

भाजपा जोधपुर देहात उत्तर की इस जन आक्रोश रैली में जिले के कार्यक्रम संयोजक रावल जानी, सह संयोजक जे. पी जोशी, किशनसिंह गिलाकोर, समस्त विधायक, पूर्व विधायक, सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद , सरपंच और कार्यकर्ता नगरपालिका के पास एकजुट होकर तहसील कार्यालय पहुंचे. वहां भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल सहित सभी जनप्रतिनिधि और प्रमुख पदाधिकारीयों ने संबोधित किया. 

उसके बाद रैली के रूप में सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपखण्ड कार्यालय पहुंचें. जहां उपखण्ड अधिकारी की अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री के नाम एडीएम हाकम खान को ज्ञापन सौंपकर उनसे उपरोक्त समस्याओं के समाधान की मांग की. भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने कहा है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है. उन्होंने जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि सरकार के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन में मोर्चा खोलकर उन्हे वास्तविकता से रूबरू करवाया जाय. 

 

Read More
{}{}