trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11298144
Home >>Jhunjhunu

भाजपा ने झुंझुनूं में निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान का दिया संदेश

झुंझुनूं शहर में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया और नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई. 

Advertisement
निकाली तिरंगा यात्रा
Stop
Zee Rajasthan Web Team|Updated: Aug 11, 2022, 01:32 PM IST

Jhunjhunu: झुंझुनूं शहर में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया और नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई. 

जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक से शहर के मुख्य बाजार छावनी बाजार, जोशियों का गट्टा, कपड़ा बाजार, सफेदी माता मंदिर, फूटला बाजार, सब्जी मंडी, नेहरू बाजार से होते हुए गांधी चौक तक तिरंगा यात्रा का आयोजन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगे वितरित किए. 

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

101 फुट के तिरंगे के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को जागृत किया कि वे घर-घर में तिरंगा लगाए. इस मौके पर जिलाध्यक्ष मावंडिया ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगे, जिससे अमृत महोत्सव आजादी का त्यौहार बन जाए. 

मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के प्रत्येक बूथ पर घर-घर तक तिरंगा पहुंचाया जा रहा है. इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनियां, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया, जिला मंत्री और हर घर तिरंगा कार्यक्रम जिला संयोजक महेंद्र चंदवा, मंडल संगठन प्रभारी अरुणा सिहाग, नगर महामंत्री रवि लांबा, दिलीप सैनी, विजेंद्र हटवाल, नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, अमित पांडेय, रविंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Reporter: Sandeep Kedia

झुंझुनूं की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं...

कोरोना के दौरान पति-पत्नी बने थे 'संकटमोचक', अमृत महोत्सव के लिए किया कुछ ऐसा कि लोग रह गए दंग

जयपुर में बच्चा चोरी के बाद, अब दिनदहाड़े SDM के पीए के नाती को चुराने की कोशिश

Raksha Bandhan 2022: इस रक्षाबंधन रिश्तों पर चढ़ेगा प्रेम का रंग, जब बहना बांधेंगी इस शुभ मुहूर्त में राखी

Read More
{}{}