trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11913101
Home >>Jalore

Rajasthan news :एक दिवसीय कार्यशाला में ,मंत्रियों ने भरे कार्यकताओं में जोश

Jalwar news : पूर्व UIT चेयरमैन जोधपुर महेंद्र सिंह राठौड़, दिल्ली विधायक अजय महावर एवम् प्रदेश मंत्री अन्नतराम बिश्नोई , सांवलाराम देवासी और जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा की उपस्थिति एवम् जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली की अध्यक्षता में संपन्न हुई  एक दिवसीय कार्यशाला  

Advertisement
Rajasthan news :एक दिवसीय कार्यशाला में ,मंत्रियों ने भरे कार्यकताओं में जोश
Stop
Dungar Singh|Updated: Oct 13, 2023, 12:03 PM IST

Jalwar news : भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को जालोर के बिशनगढ़ में स्थित वतन रिसोर्ट में आयोजित हुई. जिसमे प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, पूर्व UIT चेयरमैन जोधपुर महेंद्र सिंह राठौड़, दिल्ली विधायक अजय महावर एवम् प्रदेश मंत्री अन्नतराम बिश्नोई , सांवलाराम देवासी और जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा की उपस्थिति एवम् जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली की अध्यक्षता में संपन्न हुई

प्रदेश सह प्रभारी एवम् राष्ट्रीय मंत्री विजया राहटकर ने अपने संबोधन में कार्यकताओं को चुनाव संबंधित प्रबंधन एवम् समन्वय समिति के कार्यों का स्पष्टीकरण करके बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा जालोर जिले की पांचों विधानसभा सीट को जीत रही हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को धरातलीय परिश्रम करके ही यह सफलता प्राप्त की जा सकती हैं

UIT चेयरमैन महेंद्र सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवम् राजस्थान कांग्रेस सरकार की विफलताओं को बताते हुए  कहा कि यह विधानसभा चुनाव राजस्थान में कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति के विरुद्ध का चुनाव है

पांच साल की मेहनत की सफलता मिलने वाली है 

जिला पर्यवेक्षक अजय महावर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि चुनावी शंखनाद हो चुका हैं, कार्यकर्ताओं को पूर्ण ऊर्जा एवम् सामर्थ्य के साथ तैयारियों में जुटने की आवश्यकता हैं. जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश भर की जनता के साथ छलावा किया हैं. उन्होंने झूठे वादे कर सत्ता हथियाने का काम किया और प्रारंभ के चार साल में सरकार बचाने का काम किया.

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की कार्यशाला का महत्व बताया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि पांच साल की मेहनत का परिणाम आने वाला हैं, और यह परिणाम भाजपा के पक्ष में हैं, क्योंकि भाजपा ने पांच साल जनता के बीच उनके सुख दुख में साथ रहकर बिताए हैं.

Read More
{}{}