trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11605276
Home >>जयपुर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर से होगी पश्चिम विक्षोभ की दस्तक, जान लीजिए प्रदेश का मौसम अपडेट

Rajasthan Weather Update:  प्रदेश से पहले चल रहा पश्चिम विक्षोभ क जाने के बाद प्रदेश में एक बार फिर अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है.  लेकिन मौसम विभाग जयपुर के अनुसार प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही एक और पश्चिम विक्षोभ राजस्थान में 13-14 मार्च को प्रवेश करेगा. जिससे एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

Advertisement
 Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर से होगी पश्चिम विक्षोभ की दस्तक, जान लीजिए प्रदेश का मौसम अपडेट
Stop
Anoop Sharma |Updated: Mar 11, 2023, 04:23 PM IST

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही एक और पश्चिम विक्षोभ राजस्थान में 13-14 मार्च को प्रवेश करेगा.जिससे प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.इस पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश में तेज हवाएं और बरसात होगी.

बता दें कि प्रदेश से पहले चल रहा पश्चिम विक्षोभ क जाने के बाद प्रदेश में एक बार फिर अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है.इसी के साथ ही फलोदी जिले का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री रहा.वहीं चित्तौड़गढ़ का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया.इसकी के साथ प्रदेश के अन्य जिलों के तापमान की  बात की जाए तो अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया.भीलवाड़ा जिले का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया.अलवर जिले का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया.जयपुर जिले का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया.

सीकर जिले का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया.वही कोटा जिले का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री दर्ज किया गया.बूंदी जिले का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया.चित्तौड़गढ़ जिले का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया.धौलपुर जिले का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया.बांरा जिले का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया.डूंगरपुर जिले का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया।

 सिरोही जिले का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया.सवाई माधोपुर जिले का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया.करौली जिले का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया.इसी के साथ पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया.जैसलमेर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया.सूर्यनगरी जोधपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया.बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री दर्ज किया गया.चुरू जिले का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया.गंगानगर जिले का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया.जालौर जिले का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया.फिलहाल मौसम विभाग ने 24 घंटे बाद तापमान में वृद्धि के संकेत दिए हैं.इसी के साथ ही प्रदेश में दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में एक बार फिर तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

Read More
{}{}