trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11779836
Home >>जयपुर

Rajasthan Weather- मानसून सुस्त होने से राजस्थान में बढी उमस, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज और येलो अलर्ट की चेतावनी

Rajasthan Weather: प्रदेश में सुस्त गति से मानसून आगे की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कुछ ज़िलों में गर्मी से राहत मिलने के संकेत है.प्रदेश के अधिकांश जिलों में 33 डिग्री से 37 डिग्री के बीच तापमान बना हुआ है.

Advertisement
Rajasthan Weather-  मानसून सुस्त होने से राजस्थान में बढी उमस, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज और येलो अलर्ट की चेतावनी
Stop
Anoop Sharma |Updated: Jul 14, 2023, 06:39 PM IST

Rajasthan Weather: प्रदेश में सुस्त गति से मानसून आगे की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कुछ ज़िलों में गर्मी से राहत मिलने के संकेत है। जैसलमेर,फलौदी का तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। इसी के साथ बीकानेर का तापमान पहुंचा 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। चुरू, बाड़मेर, फतहपुर का तापमान 37 डिग्री से अधिक रहा। वहीं अलवर पिलानी सवाई माधोपुर गंगानगर का तापमान 36 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में 33 डिग्री से 37 डिग्री के बीच तापमान बना हुआ है। जयपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा ,पाली ,झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांरा कोटा, बूंदी, चौक, भरतपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनू ,चूरू, अजमेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, ज़िलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

ये भी पढ़ेंः राजस्थान- CM गहलोत ने सरकारी नौकरी पाने का सपना किया और भी आसान, आवेदन शुल्क में दी ये बड़ी राहत

पूर्वी राजस्थान मानसून सक्रिय होने की संभावना
वहीं शनिवार से से पूर्वी राजस्थान के अधिकतर जिलों में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। वही आज भी मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में येल्लो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। प्रदेश के अन्य ज़िलों के तापमान की बात जाए तो अजमेर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। वही भीलवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री दर्ज हुआ। अलवर ज़िले का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज हुआ। सीकर ज़िले का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रहा। वहीं कोटा ज़िले का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसी के साथ चित्तौड़गढ़ ज़िले का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रहा। धौलपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा.

अधिकतम तापमान
वहीं बांरा ज़िले का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। डूंगरपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। सिरोही ज़िले का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज हुआ। करौली ज़िले का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज हुआ। बांसवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया.

जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। जोधपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। चूरू ज़िले का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री दर्ज हुआ। गंगानगर ज़िले का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। वही जालौर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में 1 से 2 डिग्री उतार चढ़ाव होने के संकेत मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः बीकानेर से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा का पहला जत्था रवाना, 400 नागरिकों को मिला पहला मौका

Read More
{}{}