trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11778460
Home >>जयपुर

जयपुर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, विधानसभा संबोधन के बाद, कल करेंगी खाटू श्यामजी के दर्शन

President Droupadi In Rajasthan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) राजस्थान के अपने 3 दिवसीय दौरे के चलते आज शाम को जयपुर पहुंचीं. बताया जा रहा कि कल वो राजस्थान विधानसभा को संबोधित करेंगी और फिर खाटू श्यामजी (Khatu Shyam Ji) के दर्शन के लिए सीकर रवाना होंगी.  

Advertisement
जयपुर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, विधानसभा संबोधन के बाद, कल करेंगी खाटू श्यामजी के दर्शन
Stop
Deepak Goyal|Updated: Jul 13, 2023, 08:57 PM IST

President Droupadi In Rajasthan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) गुरुवार को राजस्थान के 3 दिवसीय दौरे के तहत जयपुर पहुंच गईं. इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, मंत्री शकुन्तला रावत, मुख्य सचिव उषा शर्मा, डीजीपी उमेश मिश्रा और कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने उनकी आगवानी की.

राजस्थान विधानसभा को सम्‍बोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

बताया जा रहा है कि वह कल राजस्थान विधानसभा के सत्र के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगी, राजस्‍थान विधानसभा में यह राष्‍ट्रपति पहला सम्‍बोधन होगा. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  15वीं राजस्‍थान विधानसभा के आठवें सत्र विशेष सम्‍बोधन करेंगीं. जानकारी के अनुसार अपने संबोधन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू खाटू श्यामजी (Khatu Shyam Ji) के लिए रवाना होंगी. जहां वो खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दरबार पर धोक लगाएंगी. जानकारी के अनुसार इसी शाम राष्ट्रपति मुर्मू जयपुर में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (Commonwealth Parliamentary Association) की और से राजस्थान विधानसभा द्वारा आयोजित एक सेमिनार को  संबोधित करेंगी.

प्रोटोकॉल के तहत हुई अगवानी

बता दें कि Draupadi Murmu आज भारतीय वायुसेना के स्पेशल विमान से जयपुर पहुचीं, जहां राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, मंत्री शकुन्तला रावत, मुख्य सचिव उषा शर्मा, डीजीपी उमेश मिश्रा और कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने राष्ट्रपति की आगवानी की. इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू का काफिला एयरपोर्ट से राजभवन की ओर रवाना हो गया.

राष्ट्रपति मुर्मू लगाएंगी खाटू श्याम जी के दरबार में धोक

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति Draupadi Murmu अपने राजस्थान (Rajasthan) दौरे पर सीकर में खाटूश्यामजी पहुंचेंगी और बाबा श्याम के दरबार पर धोक लगाएंगी. जानकारी के अनुसार राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Legislative Assembly)  में अपने संबोधन के पश्चात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर तकरीबन 12 बजकर 25 मिनट पर जयपुर से रवाना होकर खाटूश्यामजी खाटू श्याम जी पहुंचेंगी. बताया जा रहा है कि खाटूश्यामजी मंदिर में पूजन और दर्शन के बाद वो 4 बजे वापस जयपुर लौटेंगी. इसके बाद शनिवार 15 जुलाई को राष्ट्रपति मुर्मू जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें...

चंद्रयान-3 लॉन्चिंग के लिए तैयार, देखिए 'यान' के शानदीर Video

Video: नकली बाल लगाकर दूसरी शादी करने पहुंचा दूल्हा, पोल खुली तो स्टेज पर ही पीटा

Read More
{}{}