trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11643952
Home >>जयपुर

Meteorological: अब इतने दिनों तक तपेगा राजस्थान, 40 डिग्री के करीब पहुंचा प्रदेश का तापमान, मौसम विभाग ने दिए ये संकेत

Meteorological: राजस्थान में गर्मी बढ़ने का संकेत मौसम विभाग ने दिया है. बता दें कि जयपुर, कोटा, अजमेर और बांसवाड़ा का तापमान बढ़ रहा है. बासंवाड़ा में तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है.  

Advertisement
फाइल फोटो
Stop
Anoop Sharma |Updated: Apr 08, 2023, 01:57 PM IST

Meteorological: मौसम विभाग ने गर्मी बढ़ने के संकेत दिए हैं.राजस्थान में लगातार अधिकतम तापमान बढ़ने का दौर जारी है. प्रदेश में अप्रैल माह के दूसरे हफ्ते के पहले दिन अधिकतम तापमान पहुंचा 39 डिग्री के पार पहुंच गया है. बांसवाड़ा का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया.

वहीं, जालौर का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री दर्ज हुआ.प्रदेश के किसी भी जिले में 32 डिग्री से कम अधिकतम तापमान डरते नहीं किया जा रहा है.मौसम विभाग के अनुसार तापमान में आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है.

 प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्सों उदयपुर,अजमेर,कोटा,जयपुर,भरतपुर संभाग में आज,कल मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. इसी के साथ बीकानेर,जोधपुर संभाग के ज्यादातर भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहेगा. इसी के साथ अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया.वहीं, भीलवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज हुआ.

अलवर ज़िले का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री दर्ज हुआ.राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज हुआ. सीकर ज़िले का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा.

वहीं, कोटा ज़िले का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ चित्तौड़गढ़ ज़िले का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया. धौलपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहा। टोंक ज़िले का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया.

 बूंदी ज़िले का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया.वहीं, बांरा जिले का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया.डूंगरपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया.सिरोही ज़िले का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया.करौली ज़िले का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज हुआ.

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया.जोधपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया.

बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया.चूरू ज़िले का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज हुआ.गंगानगर ज़िले का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया.वहीं, जालौर का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं.

ये भी पढ़ें- आज पांच बच्चों के सिर से उठ गया जिंदगी भरके लिए पिता का साया,जानिए क्या है पूरा मामला

 

Read More
{}{}