trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11786717
Home >>जयपुर

राजस्थान में झमाझम बारिश के बीच बढ़ी उमस ने बढ़ाया पारा, जानें क्या है आपके जिले का तापमान

प्रदेश के अधिकांश जिलों में छाया मानसून की अच्छी बरसात हो रही है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में मानसून का असर कम हो रहा है, जिससे मानसून के बीच प्रदेश का तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. जैसलमेर जिले का तापमान 40 डिग्री से अधिक किया गया दर्ज.

Advertisement
राजस्थान में झमाझम बारिश के बीच बढ़ी उमस ने बढ़ाया पारा, जानें क्या है आपके जिले का तापमान
Stop
Anoop Sharma |Updated: Jul 19, 2023, 04:07 PM IST

Rajasthan Weather Update : प्रदेश के अधिकांश जिलों में छाया मानसून की अच्छी बरसात हो रही है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में मानसून का असर कम हो रहा है, जिससे मानसून के बीच प्रदेश का तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. जैसलमेर जिले का तापमान 40 डिग्री से अधिक किया गया दर्ज. वहीं फलोदी बीकानेर का तापमान 39 डिग्री से अधिक बना हुआ है. बाड़मेर गंगानगर का तापमान 38 डिग्री से अधिक है तो वहीं पूर्वी राजस्थान में फतेहपुर का तापमान 37 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया. सबसे कम अधिकतम तापमान भीलवाड़ा जिले का 21.4 डिग्री रहा.

आज भी प्रदेश के कई ज़िलों में येल्लो,ऑरेंज अलर्ट बना हुआ है. जयपुर भीलवाड़ा टोंक बूंदी सवाई माधोपुर करौली दौसा अलवर अजमेर जिलों में येल्लो अलर्ट के साथ आकाशीय बिजली के साथ बारिश की चेतावनी जारी करी. प्रदेश के अन्य ज़िलों के तापमान की बात जाए तो अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं भीलवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज हुआ. अलवर ज़िले का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज हुआ.

 

राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज हुआ. सीकर ज़िले का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहा. वहीं कोटा ज़िले का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ चित्तौड़गढ़ ज़िले का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा. धौलपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा. डूंगरपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही ज़िले का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया. सवाई माधोपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज हुआ. करौली ज़िले का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज हुआ. बांसवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया.

वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया. जोधपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया. बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया. चूरू ज़िले का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज हुआ. गंगानगर ज़िले का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया. वही जालौर का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में 1 से 2 डिग्री उतार चढ़ाव होने के संकेत बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें 

वसुंधरा राजे ने किसे बताया विष किसे कहा अमृत ?

Jodhpur: जयपुर विधानसभा के आगे दिव्या मदेरणा ने उठाया ओसियां हत्याकांड का मुद्दा, IG से गंभीर सवाल

Read More
{}{}