trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11953601
Home >>जयपुर

Trending Quiz : किस शहर को राजस्थान का दिल कहा जाता है?

Trending Quiz : क्विज लोगों की जानकारी में इजाफा तो होता ही है, इसके साथ करियर के लिए भी नींव मजबूत होती जाती है. तो हम आपको कुछ ऐसे सवाल और उनके जवाब बताने जा रहे हैं जो आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं.  

Advertisement
Trending Quiz : किस शहर को राजस्थान का दिल कहा जाता है?
Stop
Shiv Govind Mishra|Updated: Nov 10, 2023, 04:32 PM IST

General Knowledge Trending Quiz: अगर आप किसी चीज की तैयारी कर रहे हैं, तो क्विज आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है. यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आप जानते होंगे कि भारत के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में जनरल नॉलेज के सवाल पूछे जाते हैं. सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सामान्य ज्ञान एक जरूरी सब्जेक्ट है तो इंटरव्यू राउंड की जब बात आती है तो उसमें कैंडिडेट्स की क्षमता को मापा जाता है और इसे मापने का आसान तरीका होता है सवाल करना.सामान्य ज्ञान, जिसे GK या सामान्य ज्ञान के रूप में भी जाना जाता है, एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग अलग अलग विषयों के बारे में सामान्य जानकारी रखने करने के लिए किया जाता है. सामान्य ज्ञान में इतिहास, भूगोल, विज्ञान, कला, साहित्य, वर्तमान घटनाएं और अन्य विषय शामिल हो सकते हैं.

सवाल 1 - दुनिया का सबसे छोटा युद्ध कितने समय के लिए चला था?
जवाब 1 - दुनिया का सबसे छोटा युद्ध ब्रिटिश साम्राज्य और जांजीबार के पूर्वी अफ्रीकी द्वीप सल्तनत के बीच हुआ था. यह युद्ध केवल 38 मिनट तक ही चला था.

सवाल 2 - भारत का सबसे ठंडा इलाका कौन सा है?
जवाब 2 - भारत की सबसे ठंडी जगह का टाइटल सियाचिन ग्लेशियर के पास है. करीब 5,753 मीटर ऊंचाई पर स्थित इस जगह का तापमान जनवरी में -50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. 

सवाल 3 -  किस देश का झंडा सीधा हो या उल्टा, एक समान ही नजर आता है?
जवाब 3 - दरअसल, जापान वो देश है जिसका झंडा सीधा हो या उल्टा, एक समान ही नजर आता है.

सवाल 4 - ऐसा कौन सा पेड़ है जिस पर फूल नहीं आता?
जवाब 4 - फर्न एक ऐसा पौधा है जिसमें फूल नहीं होता है.

सवाल 5 - ऐसा कौन सा फूल है जिसे हम खा सकते हैं?
जवाब 5 - फूलगोभी, ब्रोकली, सूरजमुखी आदि फूलों के ऐसे भाग हैं जिन्हें हम खा सकते हैं.

सवाल 6 - संसार का सबसे छोटा फूल कौन सा है?
जवाब 6 - दुनिया का सबसे छोटा फूलों वाला पौधा वोल्फिया ग्लोबोसा है.

यह भी पढ़ें...

भीष्म पितामह का असली नाम क्या था?

सवाल 7 - वो कौन सा फूल है, जो 36 साल में एक बार खिलता है?
जवाब 7 - उस फूल का नाम है "नागपुष्प", जो 36 साल में केवल एक बार ही खिलता है.

सवाल 8 - किस शहर को राजस्थान का दिल कहा जाता है? 
जवाब 8 - अजमेर को राजस्थान के दिल के नाम से जाना जाता है?

Read More
{}{}