trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11881713
Home >>जयपुर

Trending Quiz: इंसान अपनी जिंदगी के कितने साल सोने में बिता देता है?

IAS Interview Questions: सभी कंपटीटिव एग्जाम के एंगल से सामान्य ज्ञान एक जरूरी सब्जेक्ट है तो इंटरव्यू राउंड की जब बात आती है तो उसमें कैंडिडेट्स की क्षमता को मापा जाता है.  

Advertisement
Trending Quiz: इंसान अपनी जिंदगी के कितने साल सोने में बिता देता है?
Stop
Shiv Govind Mishra|Updated: Sep 21, 2023, 06:12 PM IST

General Knowledge Trending Quiz: सामान्य ज्ञान, जिसे GK या सामान्य ज्ञान के रूप में भी जाना जाता है, एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग अलग अलग विषयों के बारे में सामान्य जानकारी रखने करने के लिए किया जाता है. सामान्य ज्ञान में इतिहास, भूगोल, विज्ञान, कला, साहित्य, वर्तमान घटनाएं और अन्य विषय शामिल हो सकते हैं. जनरल नॉलेज बढ़ाने के कई तरीके हैं. एक तरीका है कि आप नियमित रूप से समाचार पढ़ें और समाचार पत्रों और पत्रिकाओं को देखें. आप किताबें, लेख और ब्लॉग भी पढ़ सकते हैं. सामान्य ज्ञान बढ़ाने का एक और तरीका है कि आप क्विज़ खेलें और पहेलियां हल करें. आज हम आपको जनरल नॉलेज के ऐसे ही सवाल और उनके जवाब बता रहे हैं.

सवाल 1 - किस नदी को "राजस्थान की जीवन रेखा" कहा जाता है?
जवाब 1 - चम्बल नदी "राजस्थान की जीवन रेखा" कहा जाता है.

सवाल 2 - एफिल टावर कहां स्थित है ?
जवाब 2 - एफिल टावर पेरिस में स्थित है.

सवाल 3 - किस राज्य में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है ?
जवाब 3 - केरल में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है.

सवाल 4 - जब प्यास लगे तो पी लेना, भूख लगे तो खा लेना और ठंड लगे तो जला लेना बताओ क्या है ?
जवाब 4 - इसका सही जवाब नारियल है जिसका पानी पिया जा सकता है गोला खाया जा सकता है और इसे जलाया भी जा सकता है.

सवाल 5 - किस फल का बीज बिच्छू का जहर तुरंत उतार देता है?
जवाब 5 - इमली का बीज बिच्छू के जहर को भी उतार देता है.

सवाल 6 - किस सागर में एक भी मछली नहीं पाई जाती है?
जवाब 6 - मृत सागर का पानी सामान्य समुद्री पानी से 6–7 गुना ज्यादा खारा होता है. नमक की मात्रा ज्यादा होने के कारण मछली तथा दूसरे समुद्री जीव जीवित नहीं रह सकते हैं.

सवाल 7 - इंसान अपने जीवन के कितने साल सोते हुए बिता देता है?
जवाब 7 - इंसान अपने जीवन में लगभग 25 साल सोते हुए बिता देता है.

यह भी पढ़ें...

किस उम्र तक पिता बन सकते हैं पुरुष...?

Read More
{}{}