trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11366602
Home >>Rajasthan Entertainment

Sharddha Kapoor outfit: बॉलीवुड के गोगा की बेटी कह रही है पिंक कलर नहीं है, इमोशन है पिंक

 Sharddha Kapoor outfit बॉलीवुड के मशहूर विलेन की बेटी ने पहना, तो सोशल मीडिया पर श्रद्धा बिजलियां गिरने लगी.  देश के अपने सोशल मीडिया, इंस्टा पर श्रद्धा कपूर ने कुछ चुनिंदा तस्वीरें साझा की हैं

Advertisement
Sharddha Kapoor outfit: बॉलीवुड के गोगा की बेटी कह रही है पिंक कलर नहीं है, इमोशन है पिंक
Stop
Zee Rajasthan Web Team|Updated: Sep 25, 2022, 12:50 PM IST

Sharddha Kapoor outfit: रंगों की दुनिया बड़ी रंगीन होती है. हर रंग की अपनी अपनी अहमियत होती है. जैसे प्यार का रंग सुर्ख लाल होता है, पीला रंग दोस्ती के लिए होता है. और बात अगर गुलाबी रंग की करें तो यह फिजाओं में प्यार की आहट को बताता है. ऐसा ही हर रंग के अपने अपने मायने होते है, जो जिस रंग को पसंद करता है उसी रंग में ढल जाता है.  

यह भी पढ़ेंः उर्फी जावेद ने इस बार फिर पहनी ऐसी यूनिक ड्रेस, लोग बोले- समझ नहीं आता चाहती क्या हो?

ऐसे में जब गुलाबी रंग को बॉलीवुड के मशहूर विलेन की बेटी ने पहना, तो सोशल मीडिया पर श्रद्धा बिजलियां गिरने लगी.  देश के अपने सोशल मीडिया, इंस्टा पर श्रद्धा कपूर ने कुछ चुनिंदा तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे पिंक कलर के दिलकश कोट में दिखाई दे रही हैं. इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है:

पिंक कलर नहीं है, इमोशन है पिंक

एक के बाद एक बोल्ड अंदाज में तीन तस्वीरें श्रद्धा ने पोस्ट की हैं, जिसमें वे आइस ब्लू कलर की जीन्स, पिंक कोट और लाइट पिंक कलर की हाई हिल्स वाली बेलीज में फैंस के दिलों पर छुरियां चला रही हैं. 

यह श्रद्धा की सबसे खास बात है कि वे हमेशा से ही अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. और  अपने सभी फैंस की पसंद को ध्यान में रखते हुए वे कभी ट्रेडिशनल लुक में  तो कभी  मोर्डन लुक में कहर ढाती  हुई नजर आती हैं, यही नहीं कभी तो वह अपनी बोल्ड आउटफिट्स में पिक्स शेयर कर सोशल मीडिया का पारा बढ़ा देती है.

यह भी पढ़ेंः IAS टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने शेयर की फोटोज, फैंस बोले- कितनी क्यूट हो...

हाल ही में साझा की गई श्रद्धा कपूर की ये तस्वीरें फोटो शूट की जान पड़ती हैं, जो खास तौर पर उन्होंने अपने फैंस के लिए कराया है, और बेशक फैंस को उनका यह नया लुक पसंद भी आ रहा है, जिस पर भर भरकर लाइक्स और कमैंट्स उनके इमोशन वाले पिंक कलर को मिल रहे हैं.

Read More
{}{}