trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11485715
Home >>Rajasthan Entertainment

Viral Video: खेसारी लाल यादव ने लिया स्नोफॉल का मजा, शर्टलेस होकर दिखाया टोंड बॉडी

Khesari Lal Yadav Viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो में खेसारी शर्टलेस होकर बर्फ से खेलते हुए नजर आ रहे हैं. आप भी देखिये इसका ये अंदाज ..

Advertisement
खेसारी लाल यादव
Stop
Ritu Sharma|Updated: Dec 14, 2022, 07:12 PM IST

Khesari Lal Yadav Viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार और मशहूर सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने जबरदस्त गानों और एक्टिंग से बिहार ही नहीं हर जगह लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है. एक्टर हमेशा अपने बेबाक अंदाज से भी चर्चाओं में बने रहते हैं. इन दिनों खेसारी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसे खेसारी ने अपनी ऑफिशियल साइट पर पोस्ट किया है. बता दें कि इस वीडियो में वो बर्फबारी के बीच शर्टलेस होकर अपने ही गाने पर डांस करके आग लगते दिख रहे हैं 

बर्फ से खेलते खेसारी लाल यादव का शर्टलेस लुक 
आपको बता दें कि इस लेटेस्ट वीडियो में खेसारी लाल यादव बर्फ के बीच शर्टलेस हो कर अपने फैंस को मस्त विजुअल दिखा रहे हैं. इस वीडियो क्लिप में भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार शर्टलेस होकर अपने गाने 'बढ़िया लागेला' पर डांस करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए खेसारी लाल ने कैप्शन में लिखा है कि ''बर्फ बा बढ़िया, नीक लागे दधिया'' और साथ ही उन्होंने लव का इमोजी भी बनाया है.

वीडियो देख फैंस का मिल रहा प्यार 
खेसारी का ये वीडियो देख फैंस अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं. खेसारी यादव की इस वीडियो पर अबतक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो पर एक उनके फैंस कमेंट के जरिए अपना प्यार बरसा रहे हैं. बता दें कि एक यूजर ने उनके वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा है कि 'जय हो खेसारी भैया.' वहीं दूसरे ने लिखा है कि 'बाप रे ठंडा लाग जाई जी.' ऐसे ही उनके फैंस ने कमैंट्स का बौछार कर रहे हैं. फैंस उसके लुक की तारीफ करते हुए हार्ट और फायर वाला इमोजी कमेंट में दाल रहे हैं.

जयपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ेंः 

Lopamudra Raut की बोल्डनेस के आगे फीका पड़ा Urfi Javed का जलवा, फोटोज देख फैंस ने की तुलना

Shweta Tiwari Bold Look: श्वेता तिवारी के इन 5 साड़ी लुक्स ने पार की Boldness की सारी हदें, फोटोज देख बढ़ गईं फैंस की धड़कनें

फाइनल हुआ Sidharth Malhotra और Kiara Advani का वेडिंग वेन्यू, चंडीगढ़ में लेंगे सात फेरे!

Read More
{}{}