trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11795187
Home >>Dungarpur

Dungarpur News: डूंगरपुर में BJP किसान मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Dungarpur News:  डूंगरपुर जिले में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आज किसान विरोधी नीतियों के विरोध में कलेक्ट्रेट पर धरना दिया गया.भाजपा पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया.वहीं, इस मौके पर वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा.  

Advertisement
 Dungarpur News: डूंगरपुर में BJP किसान मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
Stop
Akhilesh Sharma|Updated: Jul 25, 2023, 02:23 PM IST

Dungarpur News: डूंगरपुर भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आज कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना और प्रदर्शन किया गया.भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नाथूलाल पाटीदार के नेतृत्व में भाजपा संगठन व विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए.इस दौरान वक्ताओं ने धरने को संबोधित किया.अपने संबोधन में वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा.

वक्ताओं ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान किसानो को कर्जमाफी की घोषणा की थी.लेकिन आज साढ़े चार साल बाद भी किसानो की कर्जमाफी नहीं हो पाई, बल्कि किसान और कर्जे में डूब गया.उनकी जमीने तक कुर्क हो गई.

वहीं, सरकार किसानो को २ हजार यूनिट तक बिजली फ्री की बात करती है,लेकिन आज ग्रामीण क्षेत्रो में बिजली आती ही नहीं है, जिससे किसानो के साथ सरकार धोखाधड़ी कर रही है. कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते प्रदेश का किसान आज परेशान है.इधर इस मौके पर वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश में बढ़ते अपराध,भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों पर भी निशाना साधा.

ये भी पढ़ें- Rajendra Gudha: राजेंद्र गुढ़ा की लाल डायरी से विधानसभा में मचा हड़कंप,आखिर क्यों छीनी गई?

 

Read More
{}{}