trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11529984
Home >>Churu

Ratangarh: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने रतनगढ़ में की बैठक

Ratangarh News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर व पीसीसी के निर्देशानुसार भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार में 26 जनवरी 2023 से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के सफल आयोजन के लिए रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र की तैयारी बैठक स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई.  

Advertisement
Ratangarh: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने रतनगढ़ में की बैठक
Stop
Gopal Kanwar|Updated: Jan 15, 2023, 10:31 PM IST

Churu, Ratangarh: भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार में 26 जनवरी 2023 से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के सफल आयोजन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर और पीसीसी के निर्देशानुसार रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र की तैयारी बैठक स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित हुई.

ब्लॉक स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में स्थानीय ब्लॉक अध्यक्ष का नही आना चर्चा का विषय रहा, गौरतलब है कि ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद यह प्रथम बैठक थी. इसके बावजूद भी ब्लॉक अध्यक्ष तरुण चकलान ने इस बैठक में आना जरूरी नही समझा. इससे कांग्रेस कक अंतर्कलह और गुटबाजी साफ नजर आई है.

बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राजस्थान सरकार में मंत्री दर्जा प्राप्त वख्फ बोर्ड के चेयरमैन खानु खां बुधवाली ने बताया कि भारत जोड़ो अभियान को मजबूती देने के लिए पार्टी ने निर्णय लिया है कि 26 जनवरी 2023 से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो रहा है,जिसमे पार्टी के सन्देश को आमजन तक पंहुचाया जाएगा. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जिला समन्वयक सुरेंद्र दादरी ने बताया कि चूरू जिले की सभी विधानसभाओ में 26 जनवरी से अभियान शुरू हो रहा हैं जो 2 माह तक चलेगा.

 जिले में पार्टी के विधायक व प्रत्याशी अपनी विधानसभा का रूट चार्ट बनाकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का संदेश गांव गांव ढाणी ढाणी पंहुचाएंगे. निवर्तमान जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरे देश में एकता एवं सद्भावना का संदेश देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकल रहे है.

ऐसे में इस यात्रा को मजबूती देने के लिए 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोडो अभियान चलाया जाएगा जिसमे कार्यकर्ता पैदल यात्रा निकाल कर शहर व देहात क्षेत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संदेश घर घर पंहुचाया जाएगा. इस अवसर पर जिला महामंत्री राम नारायण व्यास, डॉक्टर प्यारे लाल मेघवाल, आरिफ खान रिसालदार सुजानगढ़ शहर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तोदी, सुजानगढ़ उपसभापति अमित मारोठिया, सरदार शहर शहर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजवी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे.

Reporter- Gopal Kanwar

Read More
{}{}