trendingNow/india/rajasthan/rajasthan12208609
Home >>Churu

Ram Navami 2024: रामनवमी शोभा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए शामिल, चूरू में राम जन्मोत्सव की धूम

Ram Navami 2024: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज चूरू के सरदारशहर में राम जन्मोत्सव शोभायात्रा में शिरकत की. मुख्यमंत्री शर्मा ने गांधी चौक पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया. इस दौरान उनके साथ भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझरिया, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पूर्व विधायक अशोक पींचा सहित जिलेभर के भाजपा नेता मौजूद रहे. 

Advertisement
Ram Navami 2024: रामनवमी शोभा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए शामिल, चूरू में राम जन्मोत्सव की धूम
Stop
Zee Rajasthan Web Team|Updated: Apr 17, 2024, 05:38 PM IST

Ram Navami 2024: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज चूरू के सरदारशहर में राम जन्मोत्सव शोभायात्रा में शिरकत की. मुख्यमंत्री शर्मा ने गांधी चौक पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया.

इस दौरान उनके साथ भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझरिया, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पूर्व विधायक अशोक पींचा सहित जिलेभर के भाजपा नेता मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने गांधी चौक पर हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया. जिसके बाद शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई. श्री राम जन्मोत्सव आयोजन समिति के बैनर तले इस बार अयोध्या में भगवान रामलला के मंदिर में विराजमान होने के बाद पहली बार विशाल शोभा यात्रा निकाली गई.

जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं लोगों ने भाग लेकर हर्षोल्लास के साथ व उमंग उत्साह के साथ शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया. शोभायात्रा मजिस्ट्रेट आवास से शुरू होकर गांधी चौक होते हुए ताल मैदान पहुंची. जहां पर भगवान राम की भव्य आरती कर अयोध्या से पहुंचे भगवान राम के प्रसाद का वितरण किया गया.

पूरे क्षेत्र के लोगों ने उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लेकर विशाल शोभायात्रा में भगवान राम के जयकारें लगाकर पुरे वातावरण को राममय बना दिया. शोभायात्रा में अलग-अलग झांकियां सजाकर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना दिया. मुख्य बाजार सहित जगह-जगह शोभा यात्रा का शहर के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन सहित आला अधिकारी सरदारशहर पहुंचकर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम करते हुए चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया.

 

Read More
{}{}