Home >>अजमेर

Year Ender Cricket 2023: साल 2023 में इस इकलौते खिलाड़ी ने जड़े 100 से ज्यादा छक्के, जानिए हिटमैन रोहित शर्मा कौन से नंबर पर रहे?

Year Ender Cricket 2023: साल 2023 में एक इकलौते खिलाड़ी ने 100 से ज्यादा छक्के जड़े. जानिए हिटमैन रोहित शर्मा कौन से नंबर पर रहे?   

Advertisement
रोहित शर्मा
Stop
Zee Rajasthan Web Team|Updated: Jan 01, 2024, 12:54 PM IST

Year Ender Cricket 2023: आज 1 जनवरी 2024 है यानी नए साल का पहला दिन.  2023 में की कुछ यादें आपके लिए ऐसी होगीं जो आपके मन में बस गई होंगी. आपको बताते हैं सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में.

5 बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2023 में  60 से ज्यादा छक्के लगाए. रोहित शर्मा और यूएई के मुहम्मद वसीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. 2023 में यूएई के मुहम्मद वसीम सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज रहे. 2023 में वसीम ने 101 छक्के लगाए. इतना ही नहीं वसीम इकलौते ऐसे  खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक साल में 100 या इससे ज्यादा छक्के इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं.

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं. जिन्होंने साल 2023 में 80 छक्के जड़े. वहीं इस लिस्ट में तीसरा नाम नेपाल के कुशल माला का शामिल है. कुशल माला ने साल 2023 में 65 छक्के लगाए.

टॉप-5 की इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श भी हैं. इस धाकड़ ऑलराउंडर ने साल 2023 में 61 छक्के जड़े. वहीं डेरिल मिचेल इस लिस्ट में पांचवे पायदान पर हैं.डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर हैं. उन्होंने साल 2023 में 61 छक्के जड़े.

एक साल में इन्होंने जड़े सबसे ज्यादा छक्के

101 छक्के - मुहम्मद वसीम (2023 में यूएई के लिए )

80 छक्के - रोहित शर्मा ( 2023 में भारत के लिए )

78 छक्के - रोहित शर्मा ( 2019 में भारत के लिए)

74 छक्के - रोहित शर्मा ( 2018 में भारत के लिए)

74 छक्के - सूर्यकुमार यादव (2022 में भारत के लिए )

65 छक्के - रोहित शर्मा ( 2017 मेंभारत के लिए )

ये भी पढ़ें-

Jio Happy Newyear Pack 2024: जियो के ग्रहाकों को नए साल में शानदार गिफ्ट, जानिए कैसे होगा आपको फायदा

 

{}{}