Home >>अजमेर

Rajasthan Election: राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर RSS और BJP संगठन में चर्चा संभव, प्रहलाद जोशी और संगठन मंत्री चंद्रशेखर पहुंचे पुष्कर

BJP RSS Meeting in Pushkar: राजस्थान में आगामी चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के बीच समन्वय बैठक का आयोजन पुष्कर में किया जा रहा है. चुनाव में आगामी रणनीति, टिकट वितरण के संबंध में चर्चा, और मुख्यमंत्री के चेहरे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा संगठन में चर्चा संभव है.

Advertisement
Rajasthan Election: राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर RSS और BJP संगठन में चर्चा संभव, प्रहलाद जोशी और संगठन मंत्री चंद्रशेखर पहुंचे पुष्कर
Stop
Zee Rajasthan Web Team|Updated: Oct 26, 2023, 09:24 PM IST

Rajasthan Election,  BJP RSS Meeting in Pushkar: राजस्थान विधानसभा चुनाव( Rajasthan Election 2023)  के पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की समन्वय बैठक पुष्कर के महेश्वरी सेवा सदन में आयोजित हो रही है. गुरुवार को बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री और भाजपा राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी (Prahlad Joshi) हेलीकॉप्टर के जरिए पुष्कर पहुंचे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया. इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर और पूर्व सांसद सी आर चौधरी भी मौजूद रहे.

केंद्रीय मंत्री के स्वागत में विधायक और भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा से केंद्रीय मंत्री और राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी जाट विश्राम स्थल के पीछे बने अस्थाई हेलीपैड पर उतरे. जहां विधायक सुरेश रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, भाजपा अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा शाहिद भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया.

जहां से वह कार्यक्रम स्थल महेश्वरी सेवा सदन के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए. भारी सुरक्षा के बीच केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को महेश्वरी सेवा सदन लाया गया. इस दौरान संगठन में दायित्व का निर्वहन कर रहे संघ कार्यकर्ता और चयनित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी को प्रवेश की अनुमति रही.

ये भी पढ़ें- Rajasthan ED Raid: कांग्रेस प्रभारी रंधावा का दावा, बोले- जहां-जहां ईडी जाएगी, वहां कांग्रेस की जीत निश्चित

मुख्यमंत्री का चेहरा रहेंगे चर्चा का विषय

राजस्थान में चुनावी आहट के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के बीच समन्वय बैठक का आयोजन पुष्कर के महेश्वरी सेवा सदन में किया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान राजस्थान चुनाव में आगामी रणनीति, टिकट वितरण के संबंध में चर्चा, और मुख्यमंत्री के चेहरे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा संगठन में चर्चा संभव है. फिलहाल इस बैठक को लेकर आधिकारिक बयान आना बाकी है. 

{}{}