trendingNow/india/rajasthan/rajasthan11509065
Home >>अजमेर

विवेकानंद संदेश यात्रा पहुंची ब्यावर, भारत माता की जयकारों के साथ दौड़ा ब्यावर

शहर में विवेकानंद संदेश यात्रा पहुंचने के साथ ही रन फॉर विवेकानंद मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. खासकर मैराथन दौड़ में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए.

Advertisement
विवेकानंद संदेश यात्रा पहुंची ब्यावर, भारत माता की जयकारों के साथ दौड़ा ब्यावर
Stop
Zee Rajasthan Web Team|Updated: Dec 31, 2022, 03:03 PM IST

ब्यावर: देश की आजादी के अमृतकाल में विवेकानंद केन्द्र की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विवेकानंद केन्द्र राजस्थान प्रांत द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से निकाली जा रही विवेकानंद संदेश यात्रा शनिवार को ब्यावर पहुंची. यात्रा के ब्यावर पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद केन्द्र ब्यावर की ओर से रन फॉर विवेकानंद मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. 

इस मौके पर शहर के सुरजपोल गेट स्थित सुभाष उद्यान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मैराथन दौड़ में भाग लेने के लिए शहर के विभिन्न संगठनों के सदस्य, केन्द्र पदाधिकारी तथा सदस्य व एनसीसी कैडेट्स आदि ने भाग लिया.मैराथन दौड़ में युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. 

यह भी पढ़ें: 2 साल के बेटे के साथ रैंप वॉक पर उतरी राजस्थान की शैफाली गर्ग, लहराया परचम

सुभाष उद्यान से वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों के साथ शुरू हुई मैराथन दौड़ एकता सर्किल, मेवाड़ी गेट, ब्रह्मानंद धाम होते हुए आदर्श विद्या मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई. रन फॉर विवेकानंद मैराथन दौड़ में शामिल सभी धावक अपने हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ लगा रहे थे. इस दौरान सभी धावक भारत माता तथा स्वामी विवेकानंद के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे.

19वीं सदी भारत के लिए अहम

मैराथन दौड़ एकता सर्किल पर आकर संपन्न हुआ. इस दौरान विवेकानंद के विचारों का भी साझा किया गया. साथ ही उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया गया. बता दें कि विवेकानंद यात्रा निकालने का मकसद लोगों को विवेकानंद और अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी फैलाना है. 19वीं सदी भारत के लिए कई मायनों में अहम रहा है. विवेकानंद ने 19वीं सदी में अमेरिका के शिकागो धर्मसभा में भारत का मान बढ़ाया था. 

7 जनवरी को जोधपुर में यात्रा होगी संपन्न

मालूम हो कि 19 नवबंर को उपराष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति में खेतड़ी से प्रारंभ हुई विवेकानंद संदेश यात्रा विभिन्न जिलों में भ्रमण करते हुए 7 जनवरी को जोधपुर पहुंचकर संपन्न होगी. इस दौरान यह प्रदेश के सभी जिलों से होकर गुजर रही है. शनिवार को विवेकानंद केन्द्र ब्यावर के डॉ. एलएन बल्दुआ सहित बडी संखया में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे.

Reporter- Dilip Chouhan

Read More
{}{}