trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh11534806
Home >>Madhya Pradesh - MP

Woman Body Luck Mole: महिलाओं के शरीर में 5 तिल होते हैं बेहद खास,कुछ को मिलता है बहुत प्यार करने वाला पति

Women Moles Meaning On Body: समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि महिला के शरीर पर तिल उसके आने वाले जीवन के बारें में संकेत देते हैं.आपको बता दें कि महिलाओं के शरीर के अंगों पर कुछ शुभ तिल होते हैं.

Advertisement
Lucky Moles On Female Body
Stop
Abhay Pandey|Updated: Jan 18, 2023, 09:49 PM IST

Lucky Moles On Female Body: मनुष्य के शरीर पर उसके जन्म के समय से ही कुछ तिल पाए जाते हैं. जो मनुष्य के स्वभाव, भाग्य, दुर्भाग्य और चरित्र को दर्शाते हैं. कुछ लोगों को यह तिल पसंद होता है तो कुछ को यह पसंद नहीं होता है. आज हम महिलाओं के कुछ तिलों के बारे में बताने जा रहे हैं.समुद्रशास्त्र के अनुसार इन तिलों से स्त्री के स्वभाव और चरित्र का पता चलता है.

महिला की ठोड़ी पर तिल
ठोड़ी पर तिल का होना स्त्री के संतुलित और सफल जीवन के बारे में बताता है और ठोड़ी के दाहिनी ओर का तिल कूटनीतिक व्यक्तित्व को दर्शाता है, जबकि बायां भाग ईमानदारी के व्यक्तित्व को दर्शाता है.

होठों पर तिल
किसी महिला के निचले होंठ पर तिल का होना यह दर्शाता है कि उसे अभिनय और रंगमंच में रुचि होगी. ऊपरी होंठ पर तिल का होना स्त्री के बेहद आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्तित्व को दर्शाता है.वहीं स्त्री के होठ के कोने पर तिल हो तो यह उसके खाने की शौकीन होने को दर्शाता है.

महिलाओं के माथे पर तिल
महिलाओं के माथे पर तिल ज्ञान का प्रतीक माना जाता है और यह महिलाओं की समृद्धि का भी प्रतीक है.

गर्दन पर तिल
माना जाता है कि जिन महिलाओं की गर्दन पर तिल होता है ऐसी महिलाएं अपने जीवन में कड़ी मेहनत से बहुत कुछ हासिल करती हैं और ये महिलाएं बहुत धैर्यवान होती हैं.

महिलाओं के गालों पर तिल
महिलाओं के गालों पर तिल होना इस बात का संकेत देता है कि महिला के कई मित्र होंगे. गालों पर तिल वाली महिलाएं अपने परिवार और दोस्तों के आसपास सुरक्षित महसूस करती हैं.

कंधे पर तिल
कंधे पर तिल होना समाज में नारी को सम्मान देने का प्रतीक माना जाता है. ऐसी महिलाओं को सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं और ये महिलाएं अपना जीवन अच्छे से व्यतीत करती हैं.वह अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं.

महिलाओं की भौंहों पर तिल
शास्त्रों में बताया गया है कि जिस स्त्री की भौहों पर तिल होता है वह बहुत भाग्यशाली होती है.ऐसी महिलाएं बुद्धि से संपन्न होती हैं.

महिला के कान पर तिल
स्त्री के कान पर तिल होना शुभ संकेत देता है. जिसके कारण स्त्री को बहुत भाग्यशाली माना जाता है. ऐसी महिलाएं सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम होती हैं. बायें कान पर तिल का होना अच्छे विवाह का संकेत देता है.

(Disclamer: यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Media इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Read More
{}{}