trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh11713771
Home >>Madhya Pradesh - MP

MP Chunav 2023: सिवनी में कांग्रेस-BJP की राह नहीं आसान! GGP बिगाड़ सकती है खेल, समझें जिलों की सभी सीटों का समीकरण

Seoni MP Assembly Election 2023: सिवनी जिले की बात करें तो यहां पर पिछले कुछ विधानसभा चुनावों से भारतीय जनता पार्टी ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है. साथ ही साथ बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए जीजीपी यहां पर चुनौती बनकर सामने आ सकती है.  

Advertisement
Seoni MP Assembly Election 2023
Stop
Abhay Pandey|Updated: May 27, 2023, 06:15 PM IST

MP Assembly Election 2023 Seoni District Analysis: पिछले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का महाकौशल में पहले के मुकाबले खराब  प्रदर्शन था. इसलिए पार्टी का फोकस इस क्षेत्र पर है. वहीं सिवनी जिले की बात करें पिछले चुनाव में 4 में से 2 सीटों पर बीजेपी को और 2 पर सीटों पर कांगेस को जीत मिली थी. जिले की बात करें तो पिछले चार चुनावों में से सिर्फ एक चुनाव में ही भाजपा को 2 से ज्यादा सीटें मिली थीं. वैसे जिले में राह कांग्रेस के लिए लिए भी आसान नहीं  है क्योंकि यहां पर गोडवाना गणतंत्र दल के प्रभाव के चलते कई बार कांग्रेस का खेल बिगड़ा है तो आइए समझते हैं जिले की सभी सीटों का समीकरण...

सिवनी जिले की वर्तमान स्थिति

बरघाट विधानसभा सीट (एसटी) 
वर्तमान विधायक का नाम: अर्जुन सिंह काकोडिया (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

सिवनी विधानसभा सीट  
वर्तमान विधायक का नाम:दिनेश राय मुनमुन (भारतीय जनता पार्टी)

केवलारी विधानसभा सीट  
वर्तमान विधायक का नाम:राकेश पाल सिंह  (भारतीय जनता पार्टी)

लखनादौन विधानसभा सीट (एसटी) 
वर्तमान विधायक का नाम: योगेंद्र सिंह (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

सिवनी जिले के 2018 चुनाव वोट शेयर

 

सिवनी जिले की सीटों के मतदाताओं की संख्या

2018 चुनाव परिणाम 

 

बरघाट विधानसभा सीट
विजेता: अर्जुन सिंह (कांग्रेस) - 90,053 वोट
मुख्य प्रतिद्वंदी:  नरेश वारकाडे (भाजपा) - 82,526 वोट
जीत का अंतर: कांग्रेस 7,527 वोटों से जीती

सिवनी विधानसभा सीट
विजेता- दिनेश राय मुनमुन (भाजपा)- 99,576 वोट
मुख्य प्रतिद्वंदी: मोहन सिंह चंदेल (कांग्रेस) - 77,568 वोट
जीत का अंतर: बीजेपी 22,008 वोटों से जीती

केवलारी विधानसभा सीट
विजेता : राकेश पाल सिंह (भाजपा) - 85,839 वोट
मुख्य प्रतिद्वंदी: रजनीश हरवंश सिंह (कांग्रेस) - 79,160 वोट
जीत का अंतर: बीजेपी 6,679 वोटों से जीती

लाखनदौन विधानसभा सीट
विजेता: योगेंद्र सिंह "बाबा" (आईएनसी) - 82,951 वोट
मुख्य प्रतिद्वंदी: विजय कुमार उइके (भाजपा) - 70,675 वोट
जीत का अंतर: कांग्रेस 12,276 वोटों से जीती

2013 चुनाव परिणाम 

 

बरघाट विधानसभा सीट
विजेता : कमल मर्सकोले (भाजपा) - 77,122 वोट
मुख्य प्रतिद्वंदी: अर्जुन सिंह (कांग्रेस) - 76,853 वोट
अंतर: बीजेपी 269 वोटों से जीती

सिवनी विधानसभा सीट
विजेता : दिनेश राय मुनमुन (IND) - 65,402 वोट
मुख्य प्रतिद्वंदी: नरेश दिवाकर (भाजपा) - 44,486 वोट
अंतर: IND 20,916 मतों से जीता

केवलारी विधानसभा सीट
विजेता: रजनीश हरबंश सिंह (कांग्रेस) - 72,669 वोट
मुख्य प्रतिद्वंदी: डॉ ढाल सिंह बिसेन (भाजपा) - 67,866 वोट
अंतर: कांग्रेस 4,803 मतों से जीती

लखनादौन विधानसभा सीट
विजेता: योगेंद्र सिंह (कांग्रेस) - 77,928 वोट
मुख्य प्रतिद्वंदी: शशि ठाकुर (मरावी) (भाजपा) - 65,147 वोट
अंतर: कांग्रेस 12,781 मतों से जीती

2008 चुनाव परिणाम 

 

बरघाट विधानसभा सीट

विजेता : कमल मर्सकोले (भाजपा) - 61,753 वोट
मुख्य प्रतिद्वंदी: तीरथ सिंह बट्टी (कांग्रेस) - 45,943 वोट
अंतर: बीजेपी 15,810 वोटों से जीती

सिवनी विधानसभा सीट
विजेता : नीता पटेरिया (भाजपा) - 41,928 वोट
मुख्य प्रतिद्वंदी: दिनेश राय मुनमुन (IND) - 29,444 वोट
अंतर: बीजेपी 12,484 वोटों से जीती

केवलारी विधानसभा सीट
विजेता: हरवंश सिंह (कांग्रेस) - 57,180 वोट
मुख्य प्रतिद्वंदी: डॉ ढाल सिंह बिसेन (भाजपा) - 51,202 वोट
अंतर: कांग्रेस 5,978 वोटों से जीती

लखनादौन विधानसभा सीट
विजेता: शशि ठाकुर (मरावी) (भाजपा) - 46,209 वोट
मुख्य प्रतिद्वंदी: बेनी कुंदन परते (कांग्रेस) - 41,211 वोट
अंतर: बीजेपी 4,998 वोटों से जीती

2003 चुनाव परिणाम 

 

लखनादौन विधानसभा सीट
विजेता: शशि ठाकुर (भाजपा) - 36,313 वोट
मुख्य प्रतिद्वंदी: राजेश्वरी उइके (जीजीपी) - 34,617 वोट
अंतर: बीजेपी 1,696 वोटों से जीती

घंसौर विधानसभा सीट
विजेता: राम गुलाम उइके (जीजीपी) - 55,389 वोट
मुख्य प्रतिद्वंदी: अशोक टेकाम (भाजपा) - 29,746 वोट
अंतर: जीजीपी 25,643 मतों से जीती

केवलारी विधानसभा सीट
विजेता: हरवंश सिंह (कांग्रेस) - 46,312 वोट
मुख्य प्रतिद्वंदी: वेद सिंह ठाकुर (भाजपा) - 37,502 वोट
अंतर: कांग्रेस 8,810 मतों से जीती

बरघाट  विधानसभा सीट
विजेता : डॉ ढाल सिंह बिसेन (भाजपा) - 47,859 वोट
मुख्य प्रतिद्वंदी: भोया राम चौधरी (कांग्रेस) - 40,690 वोट
अंतर: बीजेपी 7,169 वोटों से जीती

सिवनी  विधानसभा सीट
विजेता : नरेश दिवाकर (डी.एन.) (भाजपा) - 53,312 वोट
मुख्य प्रतिद्वंदी: राज कुमार (पप्पू) खुराना (कांग्रेस) - 37,958 वोट
अंतर: बीजेपी 15,354 वोटों से जीती

Read More
{}{}