trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh11262189
Home >>Madhya Pradesh - MP

Sagar Nagar Nigam Result : संगीता के सर पर सागर का ताज, यहां जानें इनके फिल्मी कनेक्शन

Sagar Nikay Chunav Result : मध्य प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. बीजेपी की संगीता सुशील तिवारी ने 2714 मतों से चुनाव जीत लिया है.

Advertisement
Sagar Nagar Nigam Result : संगीता के सर पर सागर का ताज, यहां जानें इनके फिल्मी कनेक्शन
Stop
Updated: Jul 17, 2022, 09:22 PM IST

Sagar Nikay Chunav Result : सागर में भाजपा की महापौर उम्मीदवार संगीता सुशील तिवारी के मेयर बन गई हैं. उन्होंने 12714 मतों से चुनाव जीत लिया है. उनकी नजदीकी उम्मीदवार कांग्रेस की निधि जैन को 57939 वोट मिले. इसके साथ ही तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी की सावित्री पटेल रही, जिन्हें 2367 वोट मिले हैं.

सागर महापौर वोट काउंट
इंडियन नेशनल कांग्रेस की निधि जैन को 57939 वोट मिले
भारतीय जनता पार्टी की संगीता सुशील तिवारी को 70653 वोट मिले
संगीता सुशील तिवारी ने निधि जैन को 12714 वोटों से हरा दिया

सागर 48 पार्षद की सीटों की जानकारी
कांग्रेस- 7
भाजपा- 40
निर्दलीय- 1

मशहूर फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी से नाता
संगीता तिवारी मशहूर फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी की भाभी हैं. उन्होंने जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से साल 1985 में अर्थशास्त्र विषय में एम.ए. किया है. वे करीब 6 करोड़ रुपए की मालकिन हैं. वहीं उनके पति की संपत्ति लगभग 11 करोड़ रुपए की है. संगीता समाज सेविका हैं. उनके पति सुशील तिवारी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं.

10वें राउंड में हो गया था फैसला
बता दें दसवें राउंड के बाद भारतीय जनता पार्टी की महापौर की प्रत्याशी संगीता 12,576 वोट से आगे चल रही हैं. भाजपा को 70,375 वोट मिले. वहीं कांग्रेस को कांग्रेस 57,799 वोटों से संतोष करना पड़ा. इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन हार मानकर मतगणना स्थल से बाहर चली गईं. उन्होंने कहा कि, 'मैंने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी. सुंदर सागर और भ्रष्टाचार मुक्त सागर बनाने का मेरा सपना शायद जनता को पसंद नहीं आया.

LIVE TV

Read More
{}{}